अमिताभ बच्चन की ट्वीट पर भड़के नेटिजन्स, जीत के बाद चुप्पी साधने को लेकर हुए ट्रोल, बोले- 'भारत की जीत...'
Amitabh Bachchan Tweet: अमिताभ बच्चन ने भारत की जीत के बाद एक ट्वीट किया है, जिसे लेकर नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विस्तार
हाल ही में भारत ने T20 विश्व कप 2026 जीता। जीत के बाद अमिताभ ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे! हो गया।' यानी उन्होंने मैच नहीं देखा, इसलिए टीम जीत गई। इस पर लोगों ने मजाक उड़ाया था। वहीं आज बिग बी ने एक और ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'जीत गए, अब बस चुप्पी साध लें।' आगे बिग बी ने लिखा, 'विनम्रता से बड़ी कोई जीत नहीं।' इसका मतलब वे कह रहे हैं कि जीत गई है, अब ज्यादा शोर-शराबा मत मचाओ। जीत से बड़ी बात विनम्र रहना है। बस बिग बी की इसी बात नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं
T 5680 - जीत गये ! अब बस चुप्पी साध लें ! विनम्रता से बड़ी कोई जीत नहीं !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 10, 2026
🇮🇳🇮🇳
नेटिजन्स की राय
बिग बी की इस पोस्ट पर नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ उनके फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
- एक ने लिखा, 'जीत का जश्न मनाने में क्या बुराई है?
- एक ने लिखा, 'सर, आपकी बातें समझ नहीं आतीं'
- किसी ने मजाक में लिखा, 'अगली बार भी मैच मत देखिएगा'
- कुछ ने उनका साथ दिया और लिखा, 'सही बात है, विनम्रता रखनी चाहिए, ज्यादा ढोल-नगाड़ा नहीं बजाने चाहिए'
अमिताभ की आने वाली फिल्में हैं- 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' और 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2'। 'कल्कि 2' में वे फिर से अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे और भगवान विष्णु के अंतिम अवतार की रक्षा करते दिखेंगे। इस बार उनका मुकाबला कमल हासन से होगा।
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर है दमदार, 'ईश्वर के प्रकोप' का दिया संकेत, फैंस बोले- 'माइंड ब्लोइंग'
कमेंट
कमेंट X