फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai new release date pooja hegde mrunal thakur

क्या 'टॉक्सिक' के डर से टली वरुण की फिल्म की रिलीज डेट? अब इस दिन रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'

Tue, 10 Mar 2026 01:18 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 10 Mar 2026 01:18 PM IST
सार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai New Release Date: वरुण धवन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' अब अपने निर्धारित तारीख को रिलीज नहीं होगी। क्योंकि फिल्म की रिलीज की डेट आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Varun Dhawan Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai new release date pooja hegde mrunal thakur
वरुण धवन-यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेविड धवन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की नई रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। पहले यह फिल्म 5 जून की रिलीज होने वाली थी, लेकिन आज मेकर्स ने नई रिलीज डेट जारी की है। तो क्या 'टॉक्सिक' से बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। यश की 'टॉक्सिक' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े सहित कई कलाकार नजर आएंगे। इस रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पोस्ट के हिसाब से 'है जवानी तो इश्क होना है' अब 5 जून की जगह 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tips Films (@tipsfilmsofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स ने बताई रिलीज आगे बढ़ाने की वजह
निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान में लिखा, 'हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' मूल रूप से 5 जून को रिलीज होने वाली थी, जिसकी घोषणा हमने कई महीने पहले की थी। हालांकि, हाल के घटनाक्रमों और मौजूदा स्थिति को देखते हुए, हमें लगा कि रिलीज की तारीख आगे बढ़ाना सही होगा।'

विज्ञापन

क्या बॉक्स ऑफिस टकराव की वजह से बदली वरुण की फिल्म की रिलीज डेट?
इस महीने की शुरुआत में, यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' के निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा की। 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अब यह फिल्म 4 जून को सिनामेघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट का हवाला देते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट जारी की थी। वहीं अब वरुण की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की भी रिलीज डेट आगे बढा दी गई है, तो क्या यह बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' से टकराव से बचने के लिए किया गया है?

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में
डेविड धवन द्वारा निर्देशित और वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत 'है जवानी तो इश्क होना है' एक बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। अब यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 4 जून को रिलीज हो रही हैं। 

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की ट्वीट पर भड़के नेटिजन्स, जीत के बाद चुप्पी साधने को लेकर हुए ट्रोल, बोले- 'भारत की जीत...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed