{"_id":"61769394c23ae0494973e017","slug":"amitabh-bachchan-writes-a-blog-after-waking-up-at-3-pm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन का खुलासा: रात 3 बजे करता हूं फैंस से मुलाकात! घर में तब सब सो रहे होते हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन का खुलासा: रात 3 बजे करता हूं फैंस से मुलाकात! घर में तब सब सो रहे होते हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 25 Oct 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए अमिताभ अपने फैंस से रूबरू होना नहीं भूलते हैं। वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट और ब्लॉग के जरिए फैंस से मुखातिबत होते रहते हैं और अपनी दिल की बात भी साझा करते हैं। अक्सर ब्लॉग के माध्यम से अमिताभ विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखते हैं और फैंस को नई-नई जानकारी देते रहते हैं। केबीसी 13 के सेट पर भी अमिताभ न सिर्फ मेहमानों से हंसी-मजाक करते हैं, बल्कि पुराने किस्से भी दर्शकों को सुनाते रहते हैं। इस शो के जरिए कई बार अमिताभ अपने घर-परिवार और रियल लाइफ से जुड़े किस्सों से भी फैंस को रूबरू कराते रहते हैं।
Trending Videos
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
रात तीन बजे उठकर ब्लॉग लिखते हैं अमिताभ
अमिताभ ने एक चैट शो में बताया कि कैसे वह रोज अपने प्रशंसकों से रूबरू होते हैं। उन्होंने कहा कि वह रात तीन बजे उठकर अपना ब्लॉग लिखते हैं और इस तरह अपने फैंस से मुखातिब होते हैं। अमिताभ इस वक्त अपना ब्लॉग इसलिए लिखते हैं, क्योंकि वातावरण शांत होता है। अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह अपने प्रशंसकों से इंटरनेट के माध्यम से बातचीत कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, मैं इंटरनेट के माध्यम से फैंस से बात कर लेता हूं। इस माध्यम के जरिए मुझे प्रशंसकों के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता है। दरअसल, स्टूडियो के भीतर बैठे रहने के कारण फैंस से वैसे तो मुलाकात हो नहीं पाती, ऐसे में इंटरनेट ही वह माध्यम है जिसके जरिए संपर्क बना रहता है।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने कहा, मैं जब ब्लॉग लिखता हूं तो मेरे घर पर सभी सो रहे होते हैं। अमिताभ की नई फिल्म 'झुंड' रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा उनकी 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे', 'गुडबाय' और 'द इंटर्न' फिल्में भी आने वाली हैं। हाल ही में उनकी फिल्म चेहरे रिलीज हुई थी। गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ ने एक खुलासा किया था कि कोरोना काल में उनके घर वाले घर से बाहर निकल जाते थे, जबकि वह उनको मना करते रहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X