फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anand L Rai will make his film with Dhanush and Hrithik Roshan after flop zero

एक बार फिर पुराने फॉर्मूले की तरफ लौटे आनंद एल राय, रांझणा के हीरो के साथ बनाएंगे ये फिल्म

Sun, 28 Jul 2019 04:09 PM IST
anand anand मुबंई डेस्क, अमर उजाला
मुबंई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 28 Jul 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Anand L Rai will make his film with Dhanush and Hrithik Roshan after flop zero
anand l rai - फोटो : social media
फिल्म सुपर 30 की कामयाबी का मजा ले रहे ऋतिक रोशन ने अब एक के बाद एक फिल्में साइन करनी शुरू कर दी हैं। अपनी पिछली फिल्म काबिल की रिलीज के बाद सिर्फ और सिर्फ सुपर 30 पर ही दो साल तक अपना पूरा फोकस जमाए रहे ऋतिक रोशन ने फिल्म सत्ते पे सत्ता की रीमेक के बाद एक और फिल्म की कहानी के लिए हां कर दी है। ये फिल्म बनाने जा रहे हैं मशहूर निर्माता निर्देशक आनंद एल राय, जिनकी पिछली फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो पिछले साल दिसबंर में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन


आनंद एल राय अब लार्जर दैन लाइफ फिल्मों का मोह छोड़ वापस अपनी उसी धारी की फिल्मों की तरफ लौट रहे हैं जिनमें छोटे शहरों की रूमानी कहानियां तमाम सारे जज्बात के साथ वह सुनाया करते थे। आनंद एल राय की फिल्में तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और रांझणा हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्मों में गिनी जाती हैं। रांझणा के हीरो धनुष ही आनंद एल राय की इस नई फिल्म के मुख्य हीरो होंगे और ऋतिक रोशन फिल्म में एक लंबा स्पेशल अपीयरेंस करते नजर आएंगे। बताया जाता है  उन्होंने अभी सिर्फ फिल्म की कहानी सुनकर हां की है, फिल्म साइन करने के बाकी पहलुओं पर रजामंदी होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


कलर येलो प्रोडक्शंस के सूत्रों के मुताबिक आनंद एल राय इस फिल्म की कहानी पर जीरो के पहले से काम करते रहे हैं और इसका खाका भी आनंद की पहले की फिल्मों से ही मिलता जुलता है। फिल्म रांझणा और तनु वेड्स मनु सीरीज की फिल्मों की ही तरह एक प्रेम त्रिकोण वाली कहानी होगी, जिसमें फीमेल लीड के लिए सारा अली खान से बात चल रही है। सारा का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है क्योंकि उनकी दिलचस्पी अपनी फिल्म आजकल के हीरो कार्तिक आर्यन के साथ भुल भुलैया की सीक्वल करने में ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed