साल 2016 में आई फिल्म 'मिर्ज्या' से डेब्यू करने वाले कपूर खानदान के चिराग हर्षवर्धन कपूर अब अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके पिता और इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता अनिल कपूर उनका साथ देने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यह पिता-पुत्र की जोड़ी अपनी आगामी फिल्म 'थार' में साथ काम करती नजर आएगी। आज यानी 18 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में दोनों बेहद रोचक लग रहे हैं। इस थ्रिलर फिल्म में अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर के साथ ही फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर 6 मई से शुरू हो जाएगी। फिल्म का निर्देशन राज सिंह चौधरी ने किया है, जिसमें अनिल कपूर एक पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे हैं।
Filmy Wrap: ‘थार’ का ट्रेलर रिलीज और ललित मोदी पर बनेगी फिल्म, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Lalit Modi Biopic: सामने आएगा IPL का सच, बनने जा रही है भगोड़े ललित मोदी पर बायोपिक
प्रसिद्ध गीतकार, गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर का रविवार यानी 17 अप्रैल रात निधन हो गया। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रफुल्ल को कई बार सम्मानित किया गया है। साल 2004 में उन्हें जयदेव पुरस्कार और साल 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 16 फरवरी, 1939 को पुरी में जन्मे प्रफुल्ल एक प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे। उनके निधन का कारण उम्र-संबंधी बीमारियों को बताया जा रहा है और वह निधन के समय भुवनेश्वर में अपने आवास पर थे। उनके निधन पर देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शोक वयक्त कर रही हैं।
दुखद: मशहूर गीतकार प्रफुल्ल कर का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही इस फिल्म ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया। फिल्म में यश उर्फ रॉकी भाई के एंग्री यंग मैन वाले लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दूसरी तरफ फिल्म में रॉकी भाई और अधीरा के एक्शन सीन्स से भी दर्शक काफी इंप्रेस हुए हैं, जिस वजह से फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। वहीं, फिल्म की सफलता के बाद अब यश अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं, जिसकी एक तस्वीर भी सामने आई है।
KGF Chapter 2: समुद्र किनारे यश ने परिवार संग की मस्ती, बच्चों के साथ मिट्टी से खेलते दिखे रॉकी भाई
हम लंबे समय से शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के सिनेमा डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है, काफी चर्चाओं के बाद सुहाना ने अपनी डेब्यू फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने आज यानी 18 अप्रैल को अपनी आगामी नेटफ्लिक्स लाइव-एक्शन म्यूजिकल फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग शुरू कर दी है। 'द आर्चीज' फिल्म की कहानी कॉमिक बुक कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है। दरअसल, नेटफ्लिक्स की यह फिल्म इस कहानी का सीक्वल है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 1960 के दशक में सेट किया गया है।
The Archies: लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग, ये स्टार किड्स करने जा रहे हैं डेब्यू