फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor Enjoys Europe Getaway With Wife Sunita Kapoor Calls It Magical Memories

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर के साथ यूरोप में मनाई छुट्टियां, शेयर की तस्वीरें; बताया ट्रिप को मैजिकल

Tue, 02 Jun 2026 04:55 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 02 Jun 2026 04:55 PM IST
सार

Anil Kapoor Europe Vacation: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर हाल ही में अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ यूरोप की यात्रा पर गए थे। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर इस जादुई वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Anil Kapoor Enjoys Europe Getaway With Wife Sunita Kapoor Calls It Magical Memories
अनिल कपूर और सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनिल कपूर पत्नी सुनीता कपूर के साथ यूरोप में वेकेशन मनाने के लिए गए थे। इस वेकेशन की खास झलक अनिल कपूर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ अनिल ने इस जगह को मैजिकल बताया है।

विज्ञापन

Anil Kapoor Enjoys Europe Getaway With Wife Sunita Kapoor Calls It Magical Memories
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

मोंटेनेग्रो की खूबसूरत यादें
69 साल के अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर आज मोंटेनेग्रो देश की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने इस जगह को बहुत ही जादुई और खूबसूरत बताया। तस्वीरों में अनिल कपूर काले रंग के कपड़ों और स्टाइलिश चश्मे में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल की पोस्ट पर सेलेब्स के कमेंट्स
अनिल की दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह उनकी भी पसंदीदा जगह है। इसके साथ ही शिल्पा ने लिखा कि अनिल कपूर बहुत शानदार लग रहे हैं। शिल्पा के अलावा अनिल के कई फैंस ने इस पोस्ट पर लाल दिल वाला और फायर इमोजी बनाया है।

विज्ञापन

अनिल कपूर की आगामी फिल्में
आने वाले समय में अनिल कपूर दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। पहली फिल्म है- 'अल्फा' (Alpha)। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें महिलाएं लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन शिव रावेल कर रहे हैं।

इस फिल्म के अलावा अनिल 'किंग' (King) में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर, शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed