फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor house is decorated for Karwa Chauth 2024 these Bollywood actresses will worship together

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सज गया अनिल कपूर का घर, साथ मिलकर पूजा करेंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

Sun, 20 Oct 2024 03:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Oct 2024 03:00 PM IST
सार

अभिनेता अनिल कपूर के घर हर साल बॉलीवुड की अभिनेत्रियां एक साथ मिलकर करवाचौथ की पूजा करती हैं। इस साल अनिल कपूर के घर करवाचौथ की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मुंबई में उनके घर पर हुई करवा चौथ के त्योहार की सजावट की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन
Anil Kapoor house is decorated for Karwa Chauth 2024 these Bollywood actresses will worship together
करवाचौथ पर अनिल कपूर का घर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

करवा चौथ 2024 की तैयारियां वैसे तो सभी सुहागिन महिलाओं को सालभर रहता है। बॉलीवुड सितारे भी करवा चौथ की शाम धूमधाम से मनाते हैं। इस त्योहार का मजा तब और भी दोगुना हो जाता है, जब अनिल कपूर के घर पर इस त्योहार की पूजा बॉलीवुड की अभिनेत्रियां एक साथ करती हैं।
विज्ञापन

Anil Kapoor house is decorated for Karwa Chauth 2024 these Bollywood actresses will worship together
करवाचौथ पर अनिल कपूर का घर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गोल्डन लाइटिंग से सजा अनिल कपूर का घर
इस साल 2024 के लिए अभिनेता अनिल कपूर के घर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। करवा चौथ के लिए उनका घर रोशनी से सज गया है। घर के बाहर की तस्वीरें सामने आ गई हैं। घर को लाइटों से सजाया गया है। घर के साथ ही छत पर भी खास तरह की लाइटिंग की गई है। गोल्ड लाइटिंग से घर अंधेरा होने पर जगमगा उठेगा।

Indira Tiwari: ‘गंगूबाई’ की कमली की इंटरनेशनल छलांग, मशहूर श्रीलंकाई निर्देशक विमुक्ति की फिल्म की बनी हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन

Anil Kapoor house is decorated for Karwa Chauth 2024 these Bollywood actresses will worship together
करवाचौथ पर अनिल कपूर का घर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता करती हैं पूजा
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता करवाचौथ की तैयारी अपने घर पर ही करती हैं और कई शादीशुदा बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ पूजा करती हैं। इस पूजा में हर साल शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन जैसी अभिनेत्रियां पहुंचती हैं। सभी अभिनेत्रियां एक साथ मिलकर पूजा करती हैं। शिल्पा शेट्टी पिछले कई सालों से इस दिन पर वीडियो साझा करती हैं।

Salman Khan: अनिल कपूर को इस एक्ट्रेस के साथ अच्छी लगी सलमान की ऑनस्क्रीन जोड़ी, बोले- 'दोनों साथ में बहुत...'

विज्ञापन

Anil Kapoor house is decorated for Karwa Chauth 2024 these Bollywood actresses will worship together
करवाचौथ पर अनिल कपूर का घर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घर के बाहर ही नहीं अंदर भी होती है शानदार सजावट
अनिल कपूर के घर पर बाहर से लाइटिंग और दीए लगाने के साथ ही अंदर भी कुछ खास तरह की सजावट की जाती है। घर के अंदर फूलों और लाइटिंग से सजावट की जाती है। इस साल करवा चौथ के लिए अनिल कपूर के घर पर दिये की तरह जलने वाली लाइटिंग की सजावट की गई है। हर साल की तरह इस बार भी बहुत खूबसूरती से घर को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed