गोविंदा से लेकर अनिल कपूर-हेमा मालिनी तक, पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे
Pahlaj Nihalani Prayer Meet: मुंबई के जालाराम हॉल में हुई पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड के तमाम सितारे…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के सबसे चर्चित अध्यक्ष रहे दिवंगत पहलाज निहलानी की आज प्रार्थना सभा रखी गई। इसमें अनिल कपूर, फरहान अख्तर और जैकी श्रॉफ से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा व हेमा मालिनी जैसे कई सितारे पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
अभिनेता गोविंदा भी अपने गॉडफादर कहे जाने वाले निर्माता पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने उनकी प्रार्थना सभा में पहुंचे। इस दौरान गोविंदा उदास नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर ने पहलाज निहलानी के साथ कई फिल्में की हैं। अब उनके निधन के बाद अनिल कपूर प्रार्थन सभा में निर्माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
चंकी पांडे
अभिनेता चंकी पांडे को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले ही निर्माता पहलाज निहलानी थे। यही कारण है कि ंचंकी पांडे पहलाज निहलानी के निधन पर पूरी तरह से टूट गए थे। अब आज उनकी प्रार्थना सभा में भी चंकी पांडे भावुक नजर आए।
डेविड धवन
हालिया रिलीज फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के निर्देशक डेविड धवन भी अपने दोस्त पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और निर्माता को श्रद्धांजलि दी।
राजपाल यादव
हाल ही में अपने चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता राजपाल यादव भी निर्माता पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने प्रार्थना सभा में पहुंचे।
हेमा मालिनी
दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में शामिल हुईं।
जैकी श्रॉफ
हाल ही में फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में नजर आए अभिनेता जैकी श्रॉफ भी प्रार्थना सभा का हिस्सा बने। जैकी और पहलाज ने साथ में कई फिल्में की हैं।
फरहान अख्तर-जोया अख्तर
रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर चर्चओं में बने निर्माता-निर्देशक व एक्टर फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर भी मशहूर निर्माता पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। पहलाज के निधन के बाद भी फरहान अख्तर उनके घर पहुंचे थे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संवेदनाएं दी थीं। जोया अख्तर के साथ अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी प्रेयर मीट में शामिल हुईं।
अरुणा ईरानी
वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी पहलाज निहलानी के परिजनों के दुख में शामिल हुईं। उन्होंने प्रार्थना सभा में पहुंचकर निर्माता को श्रद्धांजलि दी।
शत्रुघ्न सिन्हा
पहलाज निहलानी के साथ हिट फिल्मों का हिस्सा रहे वेटरन एक्टर व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी इस प्रार्थना सभा का हिस्सा बने।
फिल्म 'धुरंधर' में अपने किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता राकेश बेदी भी पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कृतिका कामरा-गौरव कपूर
नए-नवेले कपल एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर भी पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। कपल ने निर्माता को श्रद्धांजलि दी।
View this post on Instagram
पूजा ददलानी
अभिनेता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी निर्माता पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुईं।
View this post on Instagram