Anil Kapoor: 'नायक' की रिलीज के 24 साल हुए पूरे, पहले यह फिल्म शाहरुख खान-आमिर को हुई थी ऑफर
Nayak Turns 24: फिल्म ‘नायक’ की रिलीज के आज पूरे 24 साल हो चुके हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तसवीरें शेयर कीं और साथ ही फिल्म को लेकर कई खुलासे किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनिल ने अपने पोस्ट में फिल्म की तस्वीरें और 2001 के ऑडियो रिलीज इवेंट की यादें साझा कीं, जिसमें शाहरुख खान और संगीतकार एआर रहमान भी नजर आए। उन्होंने लिखा, 'कुछ किरदार आपको परिभाषित करते हैं, नायक उनमें से एक है। यह फिल्म पहले आमिर और शाहरुख को ऑफर हुई थी, लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह किरदार जीना है। मैं निर्देशक शंकर का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। शाहरुख ने कहा था, ‘यह किरदार अनिल के लिए ही था।’ ये पल हमेशा याद रहेंगे। #24YearsOfNayak” वहीं अनिल की इस पोस्ट पर ताहिरा कश्यप, सिद्धांत चतुर्वेदी और सैयामी ने फायर इमोजी शेयर किए हैं।
‘नायक’ 1999 की तमिल फिल्म ‘मुधलवन’ का रीमेक है। इस फिल्म में अनिल कपूर ने शिवाजी राव का किरदार निभाया है। यह कहानी शिवाजी राव (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द है, जो एक टीवी कैमरामैन और बाद में न्यूज प्रेजेंटर बनता है। उसे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। इस दौरान वह भ्रष्टाचार और राजनीति की कमियों को उजागर करता है और लोगों को जवाबदेही मांगने के लिए प्रेरित करता है। यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है और अनिल कपूर के किरदार को खूब सराहा गया।
यह भी पढ़ें: Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर के प्रेमी शिखर पहाड़िया ने लालबागचा राजा को दी विदाई, लिखा भावुक नोट