{"_id":"625a43db924e0a0edb18c972","slug":"animal-welfare-ngo-gifted-two-rescue-horses-to-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-as-a-wedding-gift","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: शादी के बाद रणबीर और आलिया को मिला एक खास तोहफा, पूजा भट्ट बोलीं- यह बहुत ही गजब का है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: शादी के बाद रणबीर और आलिया को मिला एक खास तोहफा, पूजा भट्ट बोलीं- यह बहुत ही गजब का है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 16 Apr 2022 09:54 AM IST
सार
बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल को गिफ्ट मिलने का सिलसिला भी जारी है। दोनों को कई गिफ्ट मिले, लेकिन एक पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर और आलिया को मिला शादी में खास तोहफा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी में परिवार और करीबी दोस्तों ही शामिल हुए थे। शादी के बाद से ही रणबीर और आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, कपल को गिफ्ट मिलने का सिलसिला भी जारी है। दोनों को कई गिफ्ट मिले, लेकिन एक पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। आलिया को जानवरों से कितना प्यार है, ये जग जाहिर है। आलिया को पेटा पर्सन ऑफ द ईयर 2021 के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा आलिया भट्ट की वीगन किड्सवियर लाइन एड-ए-मम्मा को भी पेटा की ओर से अवार्ड दिया गया था। वहीं, अब जो तोहफा कपल को मिला है, वो बाकी सभी से एकदम अनोखा है, जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है।
2 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : social media
आलिया की बहन पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया और रणबीर को मिले इस तोहफे की जानकारी दी और कहा कि यह बहुत ही गजब का है। दरअसल, एक एनिमल वेलफेयर एनजीओ की ओर से कपल को घोड़ा-घोड़ी की जोड़ी गिफ्ट के तौर पर दी गई है। एनजीओ ने उनका नाम भी रणबीर और आलिया के नाम पर ही रखा है। इन दोनों को अलग-अलग जगह से रेस्क्यू किया गया था। अब ये दोनों एकसाथ ही रहते हैं।
चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. नरेश उप्रेती ने कहा कि आलिया और रणबीर ने अपनी शादी के मौके को होर्स फ्री रखा, जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि शादी में घोड़े डर जाते हैं। वह शोर के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं, वहीं शादी समारोह में भीड़, पटाखे और तेज गाने बजते हैं। जो उनके लिए सही नहीं होते। ऐसे में अपने खास दिन पर घोड़े के प्रति ये भावना रखना उनका प्यार दिखाता है। एनजीओ ने स्टैलियन को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से रेस्क्यू किया था। इसका इस्तेमाल विक्टोरिया की भारी गाड़ी को ढोने के लिए किया जाता था। वह ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित था और उसके पैरों में सूजन थी। वहीं, घोड़ी एनीमिक को कई संक्रमित घाव थे और वह गंभीर रूप से कुपोषित थी। अब दोनों पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की नजदीकियां अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर बढ़ी थीं। वहीं, अब जल्द ही दोनों 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।