Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
RRR Box Office Collection Day 22: SS Rajamouli film rrr is close to earning 250 crores in Hindi belt earned so much on the 22nd day
{"_id":"625a38d45a4a190a18544141","slug":"rrr-box-office-collection-day-22-ss-rajamouli-film-rrr-is-close-to-earning-250-crores-in-hindi-belt-earned-so-much-on-the-22nd-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR Box Office Collection Day 22: हिंदी बेल्ट में 250 करोड़ कमाने से कुछ दूर राजामौली की फिल्म, 22वें दिन हुई इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR Box Office Collection Day 22: हिंदी बेल्ट में 250 करोड़ कमाने से कुछ दूर राजामौली की फिल्म, 22वें दिन हुई इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 16 Apr 2022 09:04 AM IST
सार
साउथ ब्लॉक बस्टर फिल्म आरआरआर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। फिल्म को ना सिर्फ साउथ बल्कि पूरे देश में दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। फिल्म को ना सिर्फ साउथ बल्कि पूरे देश में दर्शकों ने काफी पसंद किया। यही वजह है कि फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जमकर कमाई की। लेकिन अब इस फिल्म का खुमार लोगों से उतरता नजर आ रहा है। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 के आने के बाद से ही आरआरआर के कारोबार में कमी देखने को मिल रही है।
2 of 5
आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ अभिनेता दलपति विजय की फिल्म बीस्ट और फिर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की वजह से अब फिल्म ‘आरआरआर’ की मौजूदगी सिर्फ नाममात्र की रह गई है। लेकिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर देखने को मिली, जिसे देख कहा जा सकता है कि एसएस राजामौली की यह फिल्म अभी भी मैदान पर डटकर खड़ी हुई है।
3 of 5
आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुक्रवार को हुए फिल्म के कारोबार की बात करें तो शुरुआती आकड़ों मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन 5.15 करोड़ की कमाई की है। साउथ सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने हिंदी में 3.74 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, तेगुलू में इस फिल्म ने करीब 1.41 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही यह फिल्म अब तक कुल 246.79 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अब जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा भी छूने वाली है। 250 करोड़ में क्लब में आते ही फिल्म आरआरआर महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन जाएगी। इससे पहले विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 250 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर इस सूची में पहले स्थान पर है। वहीं, आरआरआर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 1060 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 5
‘आरआरआर’ में अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की बात करें एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। कहानी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी गई है और डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित है। फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा इसमें अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।