{"_id":"625a2b36066c415891081d29","slug":"ranbir-alia-wedding-alia-bhatt-chuda-ceremony-skipped-because-of-her-hollywood-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Alia Wedding: इस वजह से कपूर परिवार की परंपरा नहीं निभा पाईं आलिया भट्ट, हॉलीवुड से है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Alia Wedding: इस वजह से कपूर परिवार की परंपरा नहीं निभा पाईं आलिया भट्ट, हॉलीवुड से है कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 16 Apr 2022 08:04 AM IST
सार
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस स्टार वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज छाई हुई हैं। इंटरनेट पर लगातार रणबीर- आलिया की शादी से जुड़ी कई फुटेज और खबरे सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस स्टार वेडिंग की तस्वीरें और वीडियोज छाई हुई हैं। इंटरनेट पर लगातार रणबीर- आलिया की शादी से जुड़ी कई फुटेज और खबरें सामने आ रही हैं। शादी को हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कपल की शादी का बज अब तक बना हुआ है। इसी बीच अब इस बिग फैट वेडिंग से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है।
2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन में चूड़ा सेरेमनी आयोजित की जानी थी। लेकिन बाद में इस रस्म को कैंसिल कर दिया। पंजाबी शादी में चूड़ा सेरेमनी काफी अहम मानी जाती है। ऐसे में इस रस्म के ना होने पर सभी इसकी वजह जानने को उत्सुक हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इसकी वजह सामने आई है।
3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी की अहम रस्मों में से एक चूड़ा सेरेमनी ना कराने की बड़ी वजह अभिनेत्री आलिया का हॉलीवुड डेब्यू है। दरअसल, चूड़ा सेरेमनी होने के बाद दुल्हन को करीब 40 दिन से लेकर एक साल तक चूड़ा पहनना होता है। वहीं, एक्ट्रेस जल्द ही हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। ऐसे में शूटिंग के समय इसे पहनना लगभग नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी वजह से दुल्हन बनीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट रणबीर कपूर के परिवार की इस रस्म को पूरा नहीं कर पाईं। गौरतलब है कि मशहूर स्टार कपल रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में एक- दूसरे के साथ शादी रचाई। कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग या किसी आलिशान होटल में शादी करने की बजाय कपूर परिवार के घर वास्तु में बेहद सादगी भरे ढंग से शादी की।
विज्ञापन
5 of 5
नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के दौरान रणबीर और आलिया ने सब्यसाची के डिजाइन किए गए आउटफिट पहने। दुल्हन बनीं आलिया भट्ट जहां हैंडवुवन आइवरी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं तो वहीं दूल्हे राजा रणबीर कपूर ने भी आलिया से मैच करती हुई आइवरी शेरवानी पहनी। निजी समारोह में हुई इस शादी के बाद सभी को कपल के ग्रैंड रिसेप्शन का इंतजार था। लेकिन, हाल ही में नीतू कपूर ने यह साफ किया कि कोई रिसेप्शन आयोजित नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।