फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 2: गुरुवार की रिलीज में सबसे आगे निकला रॉकी का रथ, बॉलीवुड को चुनौती, रोक सको तो रोक लो

Sat, 16 Apr 2022 07:12 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 16 Apr 2022 07:12 AM IST
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 2 opening weekend Sultan War Bharat Baahubali 2 Sanju
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के पहले ही दिन तमिल स्टार विजय की दूसरी पैन इंडिया फिल्म को वापस तमिलनाडु भेज देने वाले कन्नड़ सुपरस्टार यश की दूसरी पैन इंडिया फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ यानी ‘केजीएफ 2’ बॉक्स ऑफिस का तूफान बन चुकी है। गुड फ्राइडे के दिन ‘केजीएफ’ ने हिंदी पट्टी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। फिल्म के हिंदी संस्करण की कुल कमाई (ग्रॉस) दूसरे दिन ही सौ करोड़ से ऊपर निकल चुकी है। एस एस राजामौली की फिल्म की कमाई को लेकर इसकी कुल कमाई (ग्रॉस) के हिसाब से देखें तो ‘केजीएफ 2’ ने दूसरे ही दिन 231 करोड़ रुपये की टिकटें बॉक्स ऑफिस पर बेच डाली हैं। ये किसी कन्नड़ फिल्म की कमाई का एक नया रिकॉर्ड है। फिल्म की नेट कमाई भी दूसरे दिन ‘आरआरआर’ के करीब रही है।

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 2 opening weekend Sultan War Bharat Baahubali 2 Sanju
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे दिन 200 पार
निर्देशक प्रशांत नील की यश, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज, रवीना टंडन और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन पूरे देश में शानदार कारोबार किया। अब फिल्म का दूसरे दिन कारोबार भी जबर्दस्त रहने की खबरें आने लगी हैं। शुरुआती रुझान के अनुसार फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 88 करोड़ रुपये की नेट कमाई और 103 करोड़ रुपये की कुल कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को की है। फिल्म का पहला सप्ताहांत चार दिन का रहने वाला है और अगर फिल्म की कमाई शनिवार और रविवार को भी इसी तरह की रही तो ये फिल्म हिंदी में रिलीज होने वाली फिल्मों में पहले सप्ताहांत सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी बना सकती है।

यहां पढ़ें फिल्म ‘केजीएफ 2’ का रिव्यू

KGF Chapter 2 Review: रॉकी भाई की सीटीमार एंट्री ने ऐसे लूटी महफिल, कांचा छूटा पीछे, अधीरा को देख पक्का डर जाओगे

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 2 opening weekend Sultan War Bharat Baahubali 2 Sanju
टीम केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब तक की नेट कमाई
बॉक्स ऑफिस की पहले दिन की कमाई के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने रिलीज के पहले दिन हिंदी में 53.95 करोड़ रुपये की नेट कमाई करके देश में हिंदी में अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में पहला स्थान हासिल कर लिया। फिल्म की पहले दिन की नेट कमाई 116 करोड़ रुपये रही। दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस के जो शुरुआती आंकड़े शुक्रवार रात 10.30 बजे तक हासिल हुए हैं, उनके मुताबिक फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने रिलीज के दूसरे दिन 88 करोड़ रुपये का नेट और 103 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 2 opening weekend Sultan War Bharat Baahubali 2 Sanju
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी में भी जलवा जारी
फिल्म ‘केजीएफ 2’ हिंदी का दूसरे दिन का कलेक्शन कुल 52 करोड़ रुपये और नेट 45 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म ने कन्नड़ में दूसरे दिन 19 करोड़ रुपये, तेलुगू में 17.50 करोड़ रुपये, मलयालम में 5.50 करोड़ रुपये और तमिल में आठ करोड़ रुपये की कमाई शुरुआती रुझानों के हिसाब से रिलीज के दूसरे दिन की है। फिल्म का नेट कलेक्शन दूसरे ही दिन 204 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के हिंदी संस्करण के कलेक्शन की कमाई दो दिनो में करीब 104 करोड़ रुपये हो चुकी है। किसी हिंदी फिल्म का रिलीज के पहले सप्ताहांत सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड अब तक सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ के पास रहा है, इस फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन पड़े रविवार तक 180.36 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 2 opening weekend Sultan War Bharat Baahubali 2 Sanju
kgf - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहुचेंगी टॉप 3 में
हिंदी में रिलीज होने वाली फिल्मों में पहले सप्ताहांत सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ के बाद ऋतिक रोशन और टाइगर की फिल्म ‘वॉर’ है जिसने रिलीज के पांचवें दिन पड़े रविवार तक 166.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘सुल्तान’ और ‘वॉर’ की ही तरह सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ भी बुधवार को ही रिलीज हुई और इसने पांच दिन के पहले वीकएंड में 150.10 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे नंबर पर इस सूची में सलमान खान की ही फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ 129.77 करोड़ रुपये की कमाई के साथ और पांचवें नंबर पर ‘बाहुबली 2’ 128 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिलहाल बनी हुई है। इनमें से फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ गुरुवार को और ‘बाहुबली 2’ शुक्रवार को रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed