फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anjali Anand Recalls RARKPK Memories Says Ranveer Singh Apologised When her First Shoot Delayed

‘रणवीर ने मुझसे मांगी माफी’, अंजलि आनंद ने की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के को-एक्टर की तारीफ

Fri, 17 Jul 2026 01:31 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 17 Jul 2026 01:31 PM IST
सार

Anjali Anand: अंजलि आनंद ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने की यादें साझा कीं। जानिए क्यों रणवीर ने अंजलि से क्यों मांगी माफी…

विज्ञापन
Anjali Anand Recalls RARKPK Memories Says Ranveer Singh Apologised When her First Shoot Delayed
अंजलि आनंद और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने इन दिनों ‘धमाल 4’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट से जुड़ी अपनी प्यारी यादें शेयर कीं। यह फिल्म उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हुई। उन्होंने फिल्म के दौरान करण जौहर, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और को-एक्टर रणवीर सिंह के साथ बिताए अपने कुछ सबसे यादगार पलों को याद किया। इसी दौरान उन्होंने सेट पर हुए इस वाकये को भी याद किया, जब रणवीर सिंह ने उन्हें आकर सॉरी बोला था।

विज्ञापन

अपनी कविताएं सुनाते थे धरमजी
इंडिया टुडे के साथ बातचीत में अंजलि आनंद ने एक ऐसी याद का जिक्र करते हुए जो उनके दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से जुड़ी एक याद जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी, वह है मेरे उस सीन की शूटिंग, जिसने मुझे पहचान दिलाई।

विज्ञापन


करण जौहर को वह टेक इतना पसंद आया कि वह मेरे पास आए और मेरे माथे पर किस किया। मैं वह पल कभी नहीं भूलूंगी। एक्ट्रेस ने सेट पर दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के साथ अपने खास रिश्ते को याद किया और उन पलों को अनमोल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक और खास याद सेट पर धरमजी के साथ बिताया गया समय है। मैं घंटों उनके साथ बैठी रहती थी और वे मुझे अपनी कविताएं और शायरियां सुनाते थे। वे पल अनमोल थे।

Anjali Anand Recalls RARKPK Memories Says Ranveer Singh Apologised When her First Shoot Delayed
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक सीन में अंजलि आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर हैं सपोर्टिव को-स्टार
अंजलि ने रणवीर सिंह को एक सपोर्टिव और संवेदनशील को-स्टार बताया। उन्होंने कहा कि रणवीर के साथ काम करना बहुत शानदार रहा। उनके साथ हर सीन में बहुत मजा आया क्योंकि वह बहुत मोटिवेटिंग और उदार को-एक्टर हैं।

मुझे याद है कि शूटिंग के पहले दिन मेरा सीन पूरा नहीं हो पाया था। मैंने पहले ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था कि मैं इतनी बड़ी फिल्म में अपने पहले दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

रणवीर ने वह पोस्ट देखा और मेरे पास आकर बोले, 'मुझे बहुत अफसोस है।' मैंने उनसे कहा, 'रणवीर, सिर्फ आपको पता है कि मेरा सीन नहीं हुआ। बाकी सबको यही लग रहा है कि मैंने आज शूटिंग की है।'

सबसे अच्छी यह बात लगी कि रणवीर ने उस चीज की जिम्मेदारी ली, जिसमें उनकी कोई गलती भी नहीं थी। उन्होंने सच में माफी मांगी कि मेरा सीन शूट नहीं हो पाया, क्योंकि उनका शेड्यूल लेट हो गया था।

अगले दिन उन्होंने पक्का किया कि वे मेरे शूट के लिए मौजूद रहें। मेरे सीन के बाद, वो टीम से फीडबैक लेने गए और फिर वापस आकर मेरा हौसला बढ़ाया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता था। फिल्म खत्म होने के बाद भी वो इतने साल से संपर्क में हैं।

Anjali Anand Recalls RARKPK Memories Says Ranveer Singh Apologised When her First Shoot Delayed
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही ‘धमाल 4’
अंजलि हाल ही में डायरेक्टर इंद्र कुमार की 'धमाल 4' में नजर आई थीं। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, ईशा गुप्ता, जावेद जाफरी, रवि किशन और संजय मिश्रा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हुई हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed