फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naina Sareen shares how she prepared extensively to play a Parsi character in Raakh

Raakh: नैना सरीन ने 'राख' में पारसी किरदार निभाने के लिए कैसे की तैयारी, 'ऑडिशन' का किस्सा किया साझा

Fri, 17 Jul 2026 01:31 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 17 Jul 2026 01:31 PM IST
सार

Naina Sareen On Her Parsi Character In Raakh: अभिनेत्री नैना सरीन ने अपनी नई वेब सीरीज 'राख' में एक पारसी महिला का किरदार निभाया है। इस रोल को बखूबी निभाने के लिए उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की है।
 

विज्ञापन
Naina Sareen shares how she prepared extensively to play a Parsi character in Raakh
सीरीज राख और नैना सरीन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री नैना सरीन इन दिनों अपनी सीरीज 'राख' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में उन्होंने एक पारसी महिला का किरदार निभाया है, जिसकी तैयारी को लेकर उन्होंने अपना अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन


 

ऑडिशन और किरदार की तैयारी
आईएएनएस के अनुसार, नैना ने बताया कि जब उन्हें इस सीरीज 'राख' के लिए ऑडिशन का बुलावा आया, तो उनका सीन काफी छोटा था। इसके बावजूद उन्हें समझ आ गया था कि यह किरदार कहानी के लिए बहुत जरूरी है। रोल को पूरी सच्चाई से निभाने के लिए उन्होंने पारसी बोलने के तरीके से लकर पहनावे तक का ध्यान रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलने और पहनावे का खास तरीका
नैना ने सीरीज 'राख' के लिए पारसी लोगों के बोलने के अंदाज को समझने के लिए कई वीडियो देखे। इसके अलावा उन्होंने पहनावे पर भी ध्यान दिया। चूंकि यह कहानी पुराने दौर पर आधारित है, इसलिए वह ऑडिशन देने भी उसी जमाने के कपड़ों में गईं।

नैना हमेशा से डायरेक्टर प्रशांत रॉय के साथ काम करना चाहती थीं और इस सीरीज से उनका यह सपना पूरा हो गया।

विज्ञापन

शूटिंग के दौरान आईं कई चुनौतियां
नैना के अनुसार, इस रोल के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती थी। सीन्स को बेहतरीन बनाने के लिए कई बार रीटेक लेने पड़े, जिसमें काफी ऊर्जा लगती थी।

हर बड़े सीन की शूटिंग से पहले वह डायरेक्टर और अपने को-एक्टर्स के साथ मिलकर सीन को अच्छे से समझती थीं। सेट पर एक इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर भी मौजूद थे, जिन्होंने शूटिंग के दौरान कलाकारों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा।

'राख' सीरीज के बारे में
इस सीरीज में नैना सरीन के अलावा अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। यह पूरे 8 एपिसोड वाली एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है।


यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill: लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर शहनाज गिल ने बताया अपना अनुभव, बोलीं- 'दूरी से शक बढ़...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed