फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: गंजे हैं अंकिता के पति विक्की जैन, दोनों के इस करीबी ने 'बिग बॉस 17' में किया पर्दाफाश

Mon, 20 Nov 2023 06:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 20 Nov 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Ankita lokhande husband vicky jain is blad neil bhatt told the truth in bigg boss 17
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस सीजन 17 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, ये गेम और भी दिलचस्प होता जा रहा है। अभिषेक कुमार का जहां घरवालों से शुरू से लेकर अब तक झगड़ा देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के खिलाफ घरवालों ने मुहीम छेड़ दी है।

Ankita lokhande husband vicky jain is blad neil bhatt told the truth in bigg boss 17
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : Twitter

हाल ही में खुद को बिग बॉस का मास्टरमाइंड समझने वाले विक्की जैन के बालों के कट को लेकर घर में बहुत बवाल मिला। कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस के मेकर्स के खिलाफ अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि अंकिता और उनके पति विक्की को बिग बॉस 17 में स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है। अब हाल ही में विक्की जैन को लेकर उनके बिग बॉस के सबसे करीबी दोस्त ने उनके बालों को लेकर खुलासा किया है।

Ankita lokhande husband vicky jain is blad neil bhatt told the truth in bigg boss 17
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की जैन को लेकर घरवाले आए दिन अपनी निराशा व्यक्त करते रहते हैं। उनका बॉसी बर्ताव कई सदस्यों को बिल्कुल भी रास नहीं आता है। जब घरवालों ने देखा कि उनके बाल और दाढ़ी एकदम सेट हैं, तो गुस्से से अरुण माशेट्टी और मनारा चोपड़ा तिलमिला उठे। हालांकि, इस बीच ही विक्की-अंकिता को बाहर से जानने वाले नील भट्ट ने उन्हें लेकर ऐसी बात कही, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita lokhande husband vicky jain is blad neil bhatt told the truth in bigg boss 17
नील भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

नील भट्ट ने विक्की का समर्थन करते हुए कहा, "उसको हेयरलाइन और बाल्डनेस का प्रॉब्लम है। उसको विग की जरूरत पड़ती है, इसलिए हर दो हफ्तों में वह उसे मेडिकल ग्लू से स्टिक करवाता है, उसने कॉन्ट्रैक्ट में लिखा था, इसलिए शायद उसको इसकी परमिशन है"।

विज्ञापन
Ankita lokhande husband vicky jain is blad neil bhatt told the truth in bigg boss 17
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : insta

नील भट्ट की इस बात को सुनकर भले ही कई घरवाले शांत हो गए हों, लेकिन मनारा चोपड़ा का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "ये बहुत ही अनफेयर है, अंकिता भी ट्रीटमेंट और हेयर स्पा करवा रही है। ये भेदभाव है, हमें ये समझ नहीं आता, ये क्या हो रहा है"।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 17 में आया नया मोड़, घर के एक सदस्य को अचानक जाना होगा बाहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed