फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Gadhvi Last Wish: शाहरुख के साथ काम करने का अधूरा रह गया सपना, दिवाली के दिन ही कही थी दिल की बात

Mon, 20 Nov 2023 04:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 20 Nov 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
Dhoom fame director Sanjay Gadhvi Wish to work with Shah rukh Khan remained unfulfilled details inside
शाहरुख खान, संजय गढ़वी के अंतिम संस्कार की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'धूम' और 'धूम 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में निर्देशित कर चुके निर्देशक संजय गढ़वी के अचानक निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। संजय गढ़वी का रविवार की सुबह 9. 30 पर अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सोमवार सुबह उनका उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशानगृह में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल रही। संजय गढ़वी जल्द ही शाहरुख खान को लेकर एक फिल्म शुरू करने वाले थे, लेकिन उनके आकस्मिक निधन से शाहरुख खान के साथ फिल्म करने का उनका सपना अधूरा ही रह गया। 


KWK 8: सिद्धार्थ-वरुण और करण ने की सलमान खान पर चर्चा, 'कॉफी विद करण 8' का लेटेस्ट प्रोमो देख चौंक जाएंगे आप

Dhoom fame director Sanjay Gadhvi Wish to work with Shah rukh Khan remained unfulfilled details inside
संजय गढ़वी के अंतिम संस्कार की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक संजय गढ़वी 22 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते थे। इस बार वह अपना 58 वां जन्मदिन मनाने से पहले ही इस दुनिया को छोड़ गए। पिछले साल अपने जन्मदिन के अवसर ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत के दौरान संजय गढ़वी ने अपने आने वाले कई प्रोजेक्ट  के बारे में चर्चा की थी, जिसमें से एक फिल्म शाहरुख खान के साथ भी शुरू होने वाली थी।

Dhoom fame director Sanjay Gadhvi Wish to work with Shah rukh Khan remained unfulfilled details inside
संजय गढ़वी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं तब्बू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय गढ़वी ने बताया था कि उनकी एक स्क्रिप्ट शाहरुख खान को बहुत पसंद आई है और वह शाहरुख खान को लेकर जल्द ही फिल्म शुरू करेंगे। अभी 12 नवंबर को जब संजय गढ़वी से दिवाली की शुभकामनाओं के आदान प्रदान के सिलसिले में फिर बात हुई। वह शाहरुख खान की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। बातों ही बातों में संजय गढ़वी ने इस बात की तरफ इशारा कर दिया कि 'डंकी' की रिलीज के बाद वह कोई अच्छी खबर शेयर करेंगे।  
IFFI: भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए माधुरी दीक्षित को विशेष सम्मान, अनुराग ठाकुर ने साझा किया पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhoom fame director Sanjay Gadhvi Wish to work with Shah rukh Khan remained unfulfilled details inside
संजय गढ़वी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे आशुतोष गोवारिकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान की इस फिल्म के अलावा संजय गढ़वी और भी कई प्रोजेक्ट्स  पर काम कर रहे थे, जिसमें एक गुजरती फिल्म और एक वेब सीरीज भी शामिल थी। संजय गढ़वी ने एक और बड़े प्रोजेक्ट का  खुलासा किया था जो बाइक पर आधरित थी। लेकिन रविवार की सुबह अचानक उनके निधन से उनके सारे प्रोजेक्ट्स शुरू होने से पहले ही बंद हो गए। रविवार सुबह वह लोखंडवाला बैक रोड पर जॉगिंग पर निकले थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Dhoom fame director Sanjay Gadhvi Wish to work with Shah rukh Khan remained unfulfilled details inside
संजय गढ़वी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार सुबह संजय गढ़वी का ओशिवारा के श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में रानी मुखर्जी, तब्बू, आशुतोष गोवारिकर, विवेक वासवानी, कुणाल कोहली, सोनू निगम, सिद्धार्थ आनंद जैसे बॉलीवुड की कई हस्तियों के अलावा परिवार के और लोग व मित्र भी मौजूद रहे। दुख की इस घडी में सभी लोग संजय गढ़वी की पत्नी जीना और दोनों बेटियों को सांत्वना देते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed