रेखा और अनिल कपूर से लेकर रितेश-जेनेलिया और जान्हवी तक, अंशुला-रोहन के रिसेप्शन में पहुंचे तमाम सेलेब्स
Anshula Rohan Wedding Reception: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में कई सेलेब्स पहुंचे। यहां देखिए किस अंदाज में पहुंचे सितारे…
विस्तार
बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने एक दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी की। अब शादी के एक दिन बाद अंशुला और रोहन का वेडिंग रिसेप्शन है। इसमें इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स शामिल हुए। पिता बोनी कपूर से लेकर बॉबी देओल तक के रिसेप्शन से वीडियोज सामने आए हैं।
जावेद अख्तर-शबाना आजमी
लीजेंड्री गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर भी पत्नी व अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ रोहन-अंशुला के रिसेप्शन में शामिल हुए। कपल इस दौरान ब्लैक कलर के मैचिंग आउटफिट में नजर आए।
विज्ञापन विज्ञापन
रितेश-जेनेलिया
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज ने भी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में शिरकत की। इस दौरान दोनों ने हमेशा की तरह कपल गोल देते हुए पैप्स के सामने जमकर पोज भी दिए।
रेखा
लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा भी अपने जाने-पहचाने अंदाज में अंशुला और रोहन को आशीर्वाद देने रिसेप्शन में पहुंचीं। रेखा काफी कम पब्लिक अपीयरेंस करती हैं, लेकिन कपूर परिवार के फंक्शन में उन्होंने शिरकत की। उन्हें देखकर वहां मौजूद पैप्स भी काफी खुश हो गए।
चंकी पांडे और भावना पांडे
चंकी पांडे भी अपनी पत्नी भावना पांडे के साथ अंशुला को आशीर्वाद देने पहुंचे। दोनों कपल इस दौरान काफी खुश नजर आए और उन्होंने जमकर कैमरे के सामने पोज भी दिए।
जैकी श्रॉफ
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी रिसेप्शन में शामिल होकर अंशुला और रोहन को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जग्गू दादा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कपल को एक छोटा सा पौधा भी गिफ्ट किया।
हिमेश रेशमिया
गायक व संगीतकार हिमेश रेशमिया भी पत्नी सोनिया के साथ अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान हिमेश अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए।
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन
एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन और जीजू यानी नूपुर सेनन भी अपने पति व सिंगर स्टेबिन बेन के साथ पहुंचीं। कपल ने खूबसूरत अंदाज में मुस्कुराते हुए कैमरा के सामने पोज भी दिए।
इस अंदाज में पहुंचीं अंजिनी धवन और तनिषा संतोषी
अंजिनी धवन भी एक खूबसूरत साड़ी में अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा बनीं। वहीं तनिषा संतोषी ने भी ग्लैमरस अंदाज में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
जान्हवी कपूर
अंशुला की बहन व अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा बनीं। जान्हवी इस दौरान एक खूबसूरत सी साड़ी में पहुंचीं। सिर बन बने बन और ज्वैलरी के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
इस अंदाज में पहुंचे रोहन-अंशुला
वेडिंग रिसेप्शन से दूल्हा-दुल्हन यानी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की भी झलक सामने आई है। अंशुला जहां रानी रंग की साड़ी में नजर आईं। वहीं रोहन ब्लैक कलर की शेरवानी में दिखे। कपल ने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए और पैप्स का शुक्रिया अदा किया।
इस अंदाज में पहुंचे पिता बोनी कपूर
पिता बोनी कपूर बेटी अंशुला के रिसेप्शन में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। इस दौरान बोनी कोरल पिंक कलर के सूट में नजर आए। उन्होंने मैचिंग गॉगल्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान उनके चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी साफ देखी जा सकती थी।
बॉबी देओल इस लुक में पहुंचे
अभिनेता बॉबी देओल भी अंशुला और रोहन के रिसेप्शन में पहुंचे। बॉबी इस दौरान ऑल ब्लैक सूट में पहुंचे। यहां उनका एक नया लुक देखने को मिला। जिसमें बड़ी मूछें और दाढ़ी शामिल थीं।
अनिल कपूर भी हुए शामिल
अंशुला के चाचा व अभिनेता अनिल कपूर भी रिसेप्शन में पहुंचे। इस दौरान अनिल कपूर काले रंग के बंद गले के सूट-पैंट में नजर आए। उन्होंने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में पोज भी दिए।
शनाया कपूर
अभिनेत्री व अंशुला की चचेरी बहन शनाया कपूर भी रिसेप्शन समारोह में शामिल हुईं। शनाया गोल्डन कलर के लहंगे में ग्लैमरस लुक में नजर आईं।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी अपने पति व एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ इस रिसेप्शन का हिस्सा बनीं। इस दौरान दोनों कपल गोल देते नजर आए और मुस्कुराते हुए कैमरा के सामने पोज भी दिए।