Anu Aggarwal: अनु अग्रवाल की इस बात से हैरान हो गए थे बिग बी, 'आशिकी' के बाद एक कैदी की तरह रहती थीं अभिनेत्री
अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने 'आशिकी' की रिलीज के बाद 90 के दशक में अपने विशाल स्टारडम के बारे में विस्तार से बात की और बताया कि यह उनके लिए डरावना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल 90 के दशक में अभिनेता राहुल रॉय के साथ अपनी पहली फिल्म 'आशिकी' से देशभर में मशहूर हो गईं। उन्हें कितनी लोकप्रियता हासिल हुई, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सभी अभिनेता और निर्देशक उनका ध्यान आकर्षित करना चाहते थे। कई पुरुष आते और उनकी बिल्डिंग कंपाउंड पर 'आई लव यू अनु' लिख देते। बहरहाल, उनके प्रशंसकों की अनगिनत संख्या अब अतीत की बात हो गई है और अभिनेत्री इस बात से खुश हैं कि अब ये सब उनके पास नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने इन सबको पिंजरे में कैद कर दिया है। हाल ही में दिए साक्षात्कार में अभिनेत्री बीते दिनों को याद करते हुए पुरानी यादों में खो गईं।
डर में जीती थीं अभिनेत्री
हाल ही में दिए साक्षात्कार में अनु अग्रवाल ने 'आशिकी' की रिलीज के बाद 90 के दशक में अपने विशाल स्टारडम के बारे में विस्तार से बात की। अभिनेत्री ने उस समय पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जब पुरुष उसे रात दो बजे फोन करते थे और कहते थे कि वे उनसे मिलने आ रहे हैं और वे उससे प्यार करते हैं। कभी-कभी वे उन्हें गंदे ईमेल भेजते थे। उन्होंने कहा कि यह 'डरावना' था कि लगता था पीछा करने वाले सामने आ जाएंगे। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी कहा कि बिल्डिंग में उनके पास एक मजबूत स्टाफ था, जिसमें राजनेता भी शामिल थे, इसलिए वहां काफी पुलिस और सुरक्षा रहती थी।
Akshay Kumar Priyadarshan: 14 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार-प्रियदर्शन, हॉरर-कॉमेडी फिल्म से मचाएंगे धमाल
इस बात से हैरान थे बिग बी
अनु ने कहा, 'मुझे याद है एक बार मैं अंबानी के घर में थी और अमिताभ बच्चन भी वहां थे। उन्होंने पूछा कि क्या वे मुझे घर छोड़ सकते हैं। जब हम बिल्डिंग में पहुंचे तो उन्होंने मुझसे दो बार पूछा कि आप अकेले रहते हैं? मैने हां कह दिया। उस समय लोग हैरान हो जाते थे कि शहर में एक नई लड़की अकेली कैसे रह सकती है, कैसे चीजों को संभालती है।'
Heeramandi: नेटफ्लिक्स की सीरीज से री-लॉन्च होगी भंसाली की भांजी, ‘फाइटर’ की इस हीरोइन का भी किस्सा कमाल का
घर से निकलना हो गया था मुश्किल
इसके अलावा अभिनेत्री ने बताया कि कैसे 'आशिकी' की रिलीज के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी और एक मैगजीन कवर पर उनकी तस्वीर छपी। इतनी प्रसिद्धि के बाद उनका घर से निकला बंद हो गया था। उन्होंने खुलासा किया कि उनका घर में बैठे हुए दम घुटता था। इस बारे में बात करते हुए अनु ने कहा, 'मेरे घर पर भी कोई नहीं था, इसलिए ऐसा लग रहा था, जैसे मैं किसी जेल में बैठी हूं। मैं किसी रेस्तरां में नहीं जा सकती थी, क्योंकि तब वे केवल मेरा संगीत बजाते थे। शेफ आकर मेरी मेज पर खड़े हो जाते थे। मेहमान खाना बंद कर देते थे और मैं भी नहीं खा पाती थी।'
Akshay Kumar Priyadarshan: 14 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार-प्रियदर्शन, हॉरर-कॉमेडी फिल्म से मचाएंगे धमाल