फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher met Alia Bhatt on Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Reception Shared photo with Special note

Anupam Kher: आलिया से लंबे समय के बाद मिले अनुपम खेर, फोटो शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Tue, 14 Feb 2023 02:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 14 Feb 2023 02:51 AM IST
सार

अनुपम ने लिखा, "प्रिय आलिया भट्ट! इतने लंबे समय के बाद सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की शादी के रिसेप्शन में आपसे मिलना बहुत अच्छा था।"

विज्ञापन
Anupam Kher met Alia Bhatt on Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Reception Shared photo with Special note
अनुपम खेर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का रविवार (12 फरवरी) को वेडिंग रिसेप्शन हुआ। इसमें कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी इस समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने आलिया भट्ट के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha: रीना रॉय जैसी दिखने के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे लगता है...
विज्ञापन

अनुपम ने लिखा, "प्रिय आलिया भट्ट! इतने लंबे समय के बाद सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की शादी के रिसेप्शन में आपसे मिलना बहुत अच्छा था। आपके साथ उन दिनों के बारे में प्यारी बातचीत हुई जब आप स्कूल में थीं और मैं हमेशा आपको एक जन्मजात अभिनेत्री कहकर चिढ़ाया करता था। आपके बहुत से परफॉर्मेंसेस पसंद हैं...खास तौर पर गंगूबाई काठियावाड़ी में आपने शानदार अदाकारी दिखाई है। खूब सारा प्यार!''

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

यह भी पढ़ें- DDLJ Box Office Collection: धमाकेदार कमाई कर रही DDLJ, वेलेंटाइन वीक में फिर हिट रही राज-सिमरन की लव स्टोरी

अनुपम ने नवविवाहित जोड़े के साथ एक तस्वीर भी साझा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "मेरे दो सबसे पसंदीदा और खूबसूरत लोगों को एक बनने पर बधाई। भगवान कियारा और सिद्धार्थ को दुनिया की सारी खुशियां दे! मैंने कियारा को उसके एक्टर्स प्रिपेयर के दिनों से देखा है। क्या शानदार ग्रोथ है। टच वुड। प्यार और आशीर्वाद!''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: कंगना की पोस्ट पर भड़कीं नवाजुद्दीन की भाभी, कहा- बात निकली है तो फिर दूर तलक जाएगी

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर बीते साल ब्लॉकबस्टर फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वह कार्तिकेय 2 में भी वह दिखे थे। हाल ही मे उनकी फिल्म शिव शास्त्री बाल्बोआ रिलीज हुई जिसमें वह अहम भूमिका में नजर आए हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed