{"_id":"6a40ca3fca201b855d0c5983","slug":"anupam-kher-worships-goddess-kali-at-kalighat-kali-temple-in-kolkata-seeks-blessings-watch-the-viral-video-2026-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर ने की मां काली की पूजा, लिया आशीर्वाद; देखें वायरल वीडियो में कोलकाता के मंदिर की झलक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुपम खेर ने की मां काली की पूजा, लिया आशीर्वाद; देखें वायरल वीडियो में कोलकाता के मंदिर की झलक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:47 PM IST
सार
Anupam Kher Worships Goddess Kali: अनुपम खेर ने कोलकाता के पवित्र कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसकी खास झलक अनुपम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवड अभेनिता अनुपम खेर ने आज कोलकाता के कालीघाट मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने इस पवित्र यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
2 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम ने शेयर किया पोस्ट
अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर कोलकाता के काली मंदिर के दर्शन की खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस पोस्ट के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, ' जय मां काली। मां का आशीर्वाद हमेशा हम सब पर बना रहे और वे हमारी रक्षा करें।'
3 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'मिली मन की शांति'
अनुपम ने लिखा, 'सदियों पुराने इस मंदिर में आकर, जहां न जाने कितने लोगों ने अपनी मन्नतें मांगी हैं और प्रार्थनाएं की हैं, मन को बहुत शांति मिली।' अनुपम ने आगे लिखा, 'आज मुझे कोलकाता के पवित्र कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। मैंने मां से शक्ति, आभार और सबसे बढ़कर आप सभी की अच्छी सेहत, खुशी और शांति के लिए प्रार्थना की।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'भारत की खूबसूरती...'
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'हमारे भारत की खूबसूरती सिर्फ अलग-अलग संस्कृतियों में ही नहीं, बल्कि यहां के पुराने मंदिरों में भी है। यहां पीढ़ियों से लोग हाथ जोड़कर आते हैं और मन में एक नया भरोसा लेकर लौटते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम
अनुपम खेर फिल्म 'श्री रामभूमि' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'खोसला का घोंसला 2' में भी नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के अलावा अनुपम 26 साल बाद एक बंगाली फिल्म के जरिए बंगाली सिनेमा में वापसी भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।