{"_id":"62d29f5c0fbdf3704e10d019","slug":"anupama-fame-actress-madalsa-sharma-talk-about-her-pregnancy-said-i-am-not-planning-a-baby","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madalsa Sharma: शादी के चार साल बाद भी मां नहीं बनना चाहतीं ‘अनुपमा’ फेम मदालसा, बोलीं- मानसिक रूप...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madalsa Sharma: शादी के चार साल बाद भी मां नहीं बनना चाहतीं ‘अनुपमा’ फेम मदालसा, बोलीं- मानसिक रूप...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 16 Jul 2022 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मदालसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री मदालसा शर्मा सीरियल 'अनुपमा' में काव्या के किरदार से घर-घर में मशहूर हो गई हैं। मदालसा बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। मदालसा ने मिथुन के बेटे और बंगाली एक्टर महाक्षय चक्रवर्ती से साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं लेकिन अब तक मदालसा मां नहीं बनी है। ऐसे में फैंस भी अभिनेत्री को जल्द ही मां बनते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन मदालसा अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं। इसकी वजह उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताई है।
2 of 4
मदालसा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मदालसा शर्मा ने अपनी बेबी प्लानिंग पर खुलकर बात की है। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि वह अभी मां बनने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। मदालसा से जब उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि सेट पर भी मेरे को-स्टार्स मुझसे मेरी प्रेग्रेंसी के बारे में पूछते रहते हैं। मिमोह (महाक्षय) और मैंने अभी तक बेबी के बारे में सोचा नहीं है क्योंकि हमारा मानना है कि यह हमारे जीवन का एक ऐसा पहलू है, जिसके लिए हमें मानसिक रूप से भी तैयार होना होगा।
3 of 4
मदालसा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे मदालसा शर्मा ने कहा कि बेबी जीवन भर की जिम्मेदारी होता है। जब मिमोह और मैं माता-पिता बनने के लिए तैयार हो जाएंगे, तब हम इसकी प्लानिंग करेंगे। अभी मैं सिर्फ अपना और मेरे परिवार का ध्यान रखना चाहती हूं। इसके आगे मदालसा गुप्ता ने अपने पति के बारे में कहा कि मिमोह बहुत ईमानदार और केयरिंग इंसान हैं। वह ज्यादा बोलना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। वह अपनी लाइफ में उन लोगों को महत्व देते हैं जो उनके लिए प्राथमिकता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मदालसा-महाक्षय
- फोटो : सोशल मीडिया
मदालना शर्मा के करियर पर नजर डालें तो मदालसा इन दिनों टीवी सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। इस सीरियल के शुरुआती दिनों में उनका किरदार निगेटिव दिखाया गया था। इसके बावजूद उन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। इससे पहले उन्होंने बंगाली फिल्मों में काम किया है। इस इंडस्ट्री में रहते हुए ही मदालसा की मुलाकात महाक्षय से हुई थी और दोनों डेटिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद ही मदालसा और महाक्षय ने शादी रचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।