फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabaash Mithu Day 1 Collection: ओटीटी क्वीन तापसी का थिएटर में बड़ा इम्तिहान, पहले दिन साथ नहीं दिखी पब्लिक

Sat, 16 Jul 2022 05:03 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Jul 2022 05:03 PM IST
सार

पहले ‘83’, फिर ‘जर्सी’ और अब ‘शाबाश मिथु’, हिंदी फिल्मों के दर्शकों को क्रिकेट पर बनी फिल्में बिल्कुल पसंद नहीं आ रहीं।

विज्ञापन
Shabaash Mithu Day 1 Box Office Collection opens on low note hindi films audience continues to reject cricket films
शाबाश मिथु - फोटो : social media

पहले ‘83’, फिर ‘जर्सी’ और अब ‘शाबाश मिथु’, हिंदी फिल्मों के दर्शकों को क्रिकेट पर बनी फिल्में बिल्कुल पसंद नहीं आ रहीं। इसकी एक वजह देश में होने लगे बेइंतहा क्रिकेट मैचों को तो माना जा ही रहा है, फिल्म ट्रेड में बहस इस बात पर भी होने लगी है कि क्या वाकई क्रिकेट अब दर्शकों का पसंदीदा खेल रह भी गया है या फिर ये सिर्फ ऑन लाइन बेटिंग का जरिया बन चुका है। फिल्म ‘शाबाश मिथु’ की पहले दिन की ओपनिंग के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि दर्शकों की पसंद लगातार बदल रही है और फिल्म को रिलीज करने वाली कंपनी वॉयकॉम18 जैसी दिग्गज कंपनी हो तो भी अगर फिल्म की मार्केटिंग व प्रचार ढंग से ना किया गया हो तो फिल्म देखने लोग पहुंचते नहीं हैं।

Shabaash Mithu Day 1 Box Office Collection opens on low note hindi films audience continues to reject cricket films
शाबाश मिथु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रूढ़ियों से बगावत की कहानी
फिल्म ‘शाबाश मिथु’ एक दक्षिण भारतीय पारंपरिक परिवार में पैदा हुई बेटी की रूढ़ियों से बगावत की कहानी है। फिल्म का प्रचार मिताली राज की बायोपिक के तौर पर किया गया। जिन मिताली राज का नाम ही इस फिल्म के चलते लोगों ने पहली बार सुना हो, वे भला ये फिल्म देखने कैसे और क्यों आएंगे, इस पर फिल्म बनाने वाली कंपनी ने शायद ही विचार किया हो। फिल्म एक भरतनाट्यम छात्रा के जीवन में संयोग से आए क्रिकेट का किस्सा भी हो सकती थी और भी तमाम सारे मिताली राज के जीवन के हैं, जिन्हें इस फिल्म के प्रचार के केंद्रबिंदु में रखा जा सकता था। लेकिन, वॉयकॉम 18 के सीओओ, तापसी पन्नू और मिताली राज ने इंडिया टूर में कैमरे पूरे समय खुद पर ही बनाए रखे।

Shabaash Mithu Day 1 Box Office Collection opens on low note hindi films audience continues to reject cricket films
शाबाश मिथु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

30 करोड़ की लागत से बनी फिल्म
खराब मार्केटिंग का शिकार होती दिख रही करीब 30 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘शाबाश मिथु’ का पहले दिन का कलेक्शन एक करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंचता दिख रहा। शुक्रवार की रात मिले शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पूरे देश में सिर्फ 80 लाख रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। इसके साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ का कलेक्शन इससे थोड़ा बेहतर और करीब 1.40 करोड़ रुपये रहा है। दोनों फिल्मों को मिली बेहद कमजोर ओपनिंग के चलते इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस भविष्य अभी से धुंधला दिखने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabaash Mithu Day 1 Box Office Collection opens on low note hindi films audience continues to reject cricket films
शाबाश मिथु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी हीरोइन बन चुकीं तापसी
तापसी पन्नू फिल्म ‘शाबाश मिथु’ की नायिका हैं और इसमें कोई दूसरा दमदार कलाकार विजय राज के सिवा है नहीं। और, तापसी पन्नू की पिछली पांच फिल्में लगातार ओटीटी पर रिलीज होने से उनके प्रशंसक भी घर बैठे उन्हें देखने के आदी हो चुके हैं। क्रिकेट के शौकीनों ने थिएटर का रास्ता नहीं पकड़ा और तापसी पन्नू के प्रशंसकों को इस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार है। फिल्म ‘शाबाश मिथु’ के बॉक्स ऑफिस भविष्य की बस यही कहानी बनती दिख रही है। तापसी की पिछली थिएटर रिलीज फिल्म ‘थप्पड़’ रही थी जिसे पहले दिन 2.89 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी।

विज्ञापन
Shabaash Mithu Day 1 Box Office Collection opens on low note hindi films audience continues to reject cricket films
शाबाश मिथु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछली पांच फिल्मों की ओपनिंग

तापसी पन्नू की सिनेमाघरों में रिलीज हुई पिछली पांच फिल्मों की ओपनिंग इस प्रकार रही:

फिल्म                         ओपनिंग (करोड़ रुपये में)
थप्पड़ (2020)                  2.89
सांड की आंख (2019)       0.48
गेम ओवर (2019)             0.38
बदला (2019)                  5.04
मनमर्जियां (2018)            3.52

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed