Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Anurag Kashyap daughter Aaliya Kashyap revealed how she was threatened for rape on social media for posting photos in underwear
{"_id":"602f6b8e8ebc3ee91116cf13","slug":"anurag-kashyap-daughter-aaliya-kashyap-revealed-how-she-was-threatened-for-rape-on-social-media-for-posting-photos-in-underwear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुराग कश्यप की बेटी आलिया का छलका दर्द, बोलीं- ‘सोशल मीडिया पर मिलती थी दुष्कर्म की धमकी’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया का छलका दर्द, बोलीं- ‘सोशल मीडिया पर मिलती थी दुष्कर्म की धमकी’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 19 Feb 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आलिया कश्यप
- फोटो : Insatagram- @aaliyahkashyap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने फिल्मों में दस्तक नहीं दी है, लेकिन अभी से ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसपर उन्होंने हाल ही में अपने साथ सोशल मीडिया पर हुए बुरे बर्ताव का जिक्र किया था। अब उनका ये वीडियो सुर्खियों में आ गया है।
2 of 6
आलिया कश्यप
- फोटो : Insatagram- @aaliyahkashyap
आलिया ने अपने वीडियो में सोशल मीडिया हेट पर बात करते हुए बताया था कि किस तरह उनकी तस्वीरों पर लोग भद्दे कमेंट करते हैं। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने एक बार लॉन्जवियर पहनकर तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसपर लोगों ने अपने कमेंट के जरिए जमकर बेहूदगी दिखाई।
3 of 6
आलिया कश्यप
- फोटो : Insatagram- @aaliyahkashyap
आलिया ने कहा कि लोगों ने उन्हें कहा तुम्हें शर्म आनी चाहिए, तुम भारतीय हो। यहां कि इन लोगों ने मुझे वेश्या तक कह डाला। कुछ लोग मुझसे मेरा दाम पूछ रहे थे। इतना ही नहीं मुझे रेप तक की भी धमकी दी गई। कहा गया कि तुम्हारे परिवार पर मौत का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आलिया कश्यप
- फोटो : Insatagram- @aaliyahkashyap
आलिया इस तरह के नफरत भरे कमेंट पर कहती हैं कि वो काफी भावुक हैं और छोटी सी नफरत भी उन्हें प्रभावित कर देती है। ऐसे कमेंट सुनकर वे काफी समय तक रोती रहीं। लेकिन अब उन्होंने ऐसे लोगों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है ताकि किसी भी प्लेटफॉर्म पर चाहे वो इंस्टाग्राम हो या यूट्यूब कहीं पर भी कोई नकारात्मकता न हो। क्योंकि ऐसी बातें लिखने वाले लोग मोबाइल के पीछे छिपे होते हैं जिनका कोई वजूद नहीं होता।
विज्ञापन
5 of 6
आलिया कश्यप
- फोटो : Insatagram- @aaliyahkashyap
बता दें कि आलिया ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें इनरवियर में शेयर की थीं। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था और कुछ लोग गंदे भद्दे कमेंट भी कर रहे थे। बता दें कि आलिया कश्यप फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और एडिटर आरती बजाज की बेटी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।