अपने धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत लेने वाली सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। सपना हरियाणवी डांसर और गायिका हैं जिनके शानदार मू्व्स के लाखों दीवाने हैं। सपना का एक स्टेज शो देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हाल ही में सपना का एक स्टेज डांस वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Sapna Choudhary: मां बनने के बाद धमाकेदार अंदाज में स्टेज पर लौटीं सपना चौधरी, डांस से सोशल मीडिया पर लगाई आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने स्टेज शो का वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में बताया कि ये पिछली रात के प्रोग्राम का वीडियो है। इस वीडियो में सपना धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं सपना का डांस देखकर फैंस भी झूमते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
सपना की बाकी तस्वीरों और वीडियो की तरह ये वी़डियो भी सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि सपना मां बनने के बाद पहली बार स्टेज पर नजर आईं। फैंस को सपना का देसी डांस काफी पसंद आता है ऐसे में फैंस बेसब्री से उनके स्टेज पर लौटने का इंतजार कर रहे थे।
अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली सपना चौधरी को उनके पहले गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। वक्त के साथ-साथ सपना चौधरी ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और आज उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हैं कि उनकी एक झलक पाने को लोग बेकाबू हो जाते हैं। हालांकि सपना का नाम कई बार विवादों में भी आ चुका है।
बता दें कि सपना छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। पिछले साल जनवरी में उन्होंने हरियाणवी सिंगर कंपोजर राइटर प्रोड्यूसर वीर साहू से कोर्ट मैरिज कर ली थी। हालांकि उनकी शादी की खबर उनके बेटे के जन्म के बाद ही लोगों के सामने आई। बाद में सपना के परिवार की तरफ से बताया गया कि वीर के फूफा जी के निधन के कारण सपना और वीर अपनी शादी की बात को सार्वजनिक नहीं कर पाए थे। 2017 में सपना चौधरी ने गूगल द्वारा जारी टॉप एंटरटेनर की लिस्ट में तीसरी जगह बनाई थी। सपना ने इस लिस्ट में विद्या वॉक्स और दिशा पाटनी जैसी हस्तियों को भी पीछे छोड़ दिया था।