{"_id":"602f53c290c54a707d00717e","slug":"mimoh-chakraborty-met-sangh-chief-mohan-bhagwat-photo-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन की इस फिल्म में मिमोह की एंट्री, बॉलीवुड में वायरल हो रही संघ प्रमुख के साथ खींची फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाजुद्दीन की इस फिल्म में मिमोह की एंट्री, बॉलीवुड में वायरल हो रही संघ प्रमुख के साथ खींची फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने आखिरकार हिंदी सिनेमा में लीड रोल करने का मोह छोड़ दिया है। वह अब साइड रोल करके ही अपना करियर बचाए रखने का पूरा मन बना चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ में नजर आए मिमोह को अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक फिल्म मिली है। इस फिल्म की शूटिंग करने मिमोह जल्द ही उत्तर प्रदेश पहुंचने वाले हैं। इस बीच उनकी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भावगत के साथ खींची गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
2 of 5
मिथुन चक्रवर्ती, मोहन भागवत
- फोटो : फाइल
मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत से यहां मुंबई में सिर्फ मिथुन चक्रवर्ती की ही मुलाकात नहीं हुई बल्कि भागवत से मिथुन के बेटे मिमोह और बहू मदालसा भी मिले। दोनों ने संघ प्रमुख से लंबी वार्ता की। उनका आशीर्वाद लिया और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई। ये तस्वीरें मदालसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। इसी के बाद से ये तस्वीरें हिंदी फिल्म जगत में सुबह से वायरल हो रही हैं।
मिमोह का बतौर हीरो हिंदी सिनेमा में करियर कब का निपट चुका है। अब वह छोटे मोटे रोल करके अपनी मौजूदगी कैमरे के सामने बनाए रखना चाहते हैं। शुक्रवार की सुबह उनके नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में शामिल होने की बात फिल्म निर्माताओं ने जाहिर की। उनके अलावा फिल्म में संजय मिश्रा को भी एक खास किरदार के लिए साइन किया गया है। नवाजुद्दीन की इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिमोह और मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश मे लखनऊ के पास बहराइच में शुरू होगी और उसके बाद पूरी यूनिट लखनऊ शहर आएगी। इन दोनों जगहों पर शूटिंग के बाद फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ की शूटिंग रहीमाबाद और वाराणसी में भी होनी है। इस महीने के आखिर में शुरू होकर ये शूटिंग अप्रैल के मध्य तक चलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : Social Media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक और नई फिल्म ‘संगीन’ की शूटिंग लंदन के आसपास चलती रही है। इस के पूरा होने के तुरंत बाद वह फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का काम शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनकी हीरोइन नेहा शर्मा हैं और फिल्म के निर्देशक हैं कुषाण नंदी जिनके साथ नवाज पहले ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ में काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।