बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान फिल्मों में तो अपना जलवा बिखेर ही रही हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी वो काफी सक्रिय रहती हैं। सारा अली खान की तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच झट से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जो फैंस के बीच खलबली मचा रही है।
Sara Ali Khan: अभिनेत्री ने साझा की मिस्ट्री मैन की तस्वीर, घुंघराले बालों वाले शख्स ने फैंस के बीच मचाया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सारा ने जो तस्वीर साझा की है वो खुद उनकी नहीं बल्कि एक मिस्ट्री मैन की है। इस तस्वीर में एक शख्स खड़ा दिख रहा है जिसका चेहरा नहीं नजर आ रहा है। उनके बाल घुंघराले हैं और शरीर काफी फिट दिख रहा है। उनकी इस तस्वीर को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कोई अभिनेता हो सकता है।
हालांकि चेहरा ना नजर आने से फैंस के अंदर उत्सुकता बढ़ गई है। शख्स ने लाल रंग की टीशर्ट पहनी है और उस पर लिखा है 'IGGY 7'। इस तस्वीर के साथ सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, 'अंदाजा लगाइए कौन वापस आ गया है'। फैंस इस शख्स की शक्ल तो नहीं पहचान पा रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ये कोई और नहीं बल्कि सारा के भाई इब्राहिम हैं। वहीं कुछ लोग सारा के अफेयर के कयास भी लगा रहे हैं।
अब सारा के इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा तो खूब लगा रहे हैं, लेकिन असल में ये शख्स कौन है इस बात का खुलासा सारा अली खान कर सकती हैं। हाल ही में सारा और दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने इस पल को फैन मोमेंट बताया था।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार 'कुली नंबर 1' में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके हीरो वरुण धवन थे। वरुण और सारा की फिल्म को तो दर्शकों से बहुत तारीफ नहीं मिली, लेकिन इनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी। सारा बहुत जल्द अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं।