फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग से वक्त निकालकर कंगना रणौत ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, साझा कीं तस्वीरें

Fri, 19 Feb 2021 11:51 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 19 Feb 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut visits Puri Jagannath Temple in odisha
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत अपनी शूटिंग से समय निकालकर उड़ीसा के पुरी जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह उन्होंने मंदिर में मत्था टेका। उनके साथ उनकी टीम के सदस्य भी थे। कंगना ने अपने ट्विटर पर मंदिर यात्रा की तस्वीरें भी साझा की हैं।


 

Kangana Ranaut visits Puri Jagannath Temple in odisha
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना अपने ट्वीट में लिखती हैं कि 'हम हमेशा कृष्ण को राधा या रुक्मणी (लक्ष्मी) के साथ देखते हैं लेकिन पुरी जगन्नाथ में भगवान कृष्ण अपने भाई और बहन- बलराम और सुभद्रा (अर्जुन की पत्नी, अभिमन्यु की मां) के साथ हैं। अपने हृदय चक्र की ऊर्जा के साथ सुखद अनुभूति हुई।'

Kangana Ranaut visits Puri Jagannath Temple in odisha
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना ने कुछ अन्य तस्वीरों के साथ लिखा- ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव, हे नाथ नारायण वासुदेव, हे नाथ नारायण वासुदेव।‘ इस दौरान कंगना के लुक्स की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग का सलवार सूट और दुपट्टा ले रखा है जिस पर गोल्डन वर्क किया गया है। हाथ ही उन्होंने गले में हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है और बालों का बन बनाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut visits Puri Jagannath Temple in odisha
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना इस वक्त मध्य प्रदेश में हैं जहां वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता की मुख्य भूमिका है। एक्शन थ्रिलर इस फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के किरदार में होंगी।

 

विज्ञापन
Kangana Ranaut visits Puri Jagannath Temple in odisha
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

टॉम क्रूज से तुलना पर कंगना ने दी थी सफाई
पिछले दिनों एक ट्वीट की वजह से कंगना चर्चा में आई थीं जब उन्होंने खुद की तुलना हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज से की थी। बाद में अभिनेत्री ने इस पर अपनी सफाई दी। कंगना ने जवाब देते हुए लिखा कि 'मैंने इस तरह का दावा कभी नहीं किया। निक पोवेल जो दुनिया के सबसे बड़े स्टंट डायरेक्टर हैं... एक हग और कुछ बरनॉल भेज रही।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed