फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पर्दे पर छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए ये सितारे, अभिनय से जीत लिया दर्शकों का दिल

Fri, 19 Feb 2021 10:37 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 19 Feb 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Chatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 5 actors who played the Maratha warrior role on screen
छत्रपति शिवाजी महाराज, पारस अरोरा, शरद केलकर - फोटो : Instagram

देश के वीर सपूतों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था। मराठा गौरव और भारतीय गणराज्य के महानायक कहे जाने वाले छत्रपति शिवाजी ने कई सालों तक मुगलों से संघर्ष किया था और उन्हें धूल चटाई थी। उनकी वीर गाथा को हिंदी सिनेमा ने भी पर्दे पर कई बार उतारा है। उनकी जंयती के मौके पर आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार पर्दे पर निभाया।

Chatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 5 actors who played the Maratha warrior role on screen
शरद केलकर - फोटो : Instagram

शरद केलकर

छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अभिनेता शरद केलकर भी बड़े पर्दे पर छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा चुके हैं। ओम राउत की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में शरद केलकर ने राजे शिवाजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी वहीं सैफ उदयभान सिंह राठौर के किरदार में नजर आए थे। कई बड़े दिग्गज कलाकारों के फिल्म में मौजूद होने के बाद शरद केलकर अपने किरदार और अभिनय के चलते दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहे थे।

Chatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 5 actors who played the Maratha warrior role on screen
अमोल कोल्हे - फोटो : Instagram

अमोल कोल्हे

अभिनेता अमोल कोल्हे ने पर्दे पर छत्रपति महाराज का किरदार कई बार निभाया। सबसे पहले उन्होंने स्टार प्रवाह की सीरीज 'राजा शिव छत्रपति' में शिवाजी महाराज का किरदार निभाया। इसके अलावा फिल्म 'राजमाता जीजाऊ' में भी उन्होंने एक बार फिर छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया। ये फिल्म शिवाजी की माता पर आधारित थी। अमोल ने हिंदी सीरीज 'वीर शिवाजी' में भी मराठा योद्धा शिवाजी का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 5 actors who played the Maratha warrior role on screen
महेश मांजरेकर - फोटो : Instagram

महेश मांजरेकर

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता महेश मांजरेकर भी जब छत्रपति शिवाजी के किरदार में दर्शकों के सामने आए तो दर्शक उनके अभिनय के मुरीद हो गए। साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोये' वो पहली फिल्म थी जिसमें मराठा राजा को एक मराठी मिडिल क्लास आदमी के काल्पनिक दोस्त के रूप में दिखाया गया था। इस फिल्म का निर्देशन संतोष मांजरेकर ने किया था। वहीं इस फिल्म को संजय छाब्रिया और अश्वमी मांजरेकर ने प्रोड्यूस किया था।

विज्ञापन
Chatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 5 actors who played the Maratha warrior role on screen
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Twitter

नसीरुद्दीन शाह

श्याम बेनेगल के प्रसिद्ध धारावाहिक 'भारत एक खोज' में नसीरुद्दीन शाह ने शिवाजी का किरदार निभाया था। इस शो में इरफान खान और ओम पूरी भी अहम किरदारों में नजर आए थे। 1988 में प्रसारित हुई इस शो को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed