{"_id":"602f34548ab2b8551d7cbe06","slug":"dharmendra-landed-up-at-hema-malini-home-and-stop-her-from-marrying-jeetendra-throwback-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीतेंद्र और हेमा मालिनी की शादी का सजने वाला था मंडप, चंद घंटे पहले पहुंच कर धर्मेंद्र ने मचा दिया था हंगामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जीतेंद्र और हेमा मालिनी की शादी का सजने वाला था मंडप, चंद घंटे पहले पहुंच कर धर्मेंद्र ने मचा दिया था हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की प्रेम कहानियों में सभी की दिलचस्पी होती हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी है हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की। शादी तक पहुंचने का रास्ता दोनों के लिए इतना भी आसान नहीं था। हेमा मालिनी को पाने के लिए धर्मेंद्र को काफी पापड़ बेलने पड़े, क्योंकि उस दौरान हेमा और जीतेंद्र के बीच नजदीकियों की खबरें थीं। तो चलिए बताते हैं ऐसा ही एक पुराना किस्सा...
2 of 9
मां के साथ हेमा मालिनी
- फोटो : फाइल फोटो
हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी बियांड द ड्रीम गर्ल में धर्मेंद्र के बारे में कई खुलासे किए। हेमा भले ही मन ही मन में धर्मेंद्र को चाहती थीं लेकिन उनके माता-पिता ने इस रिश्ते से मना कर दिया था। उन्होंने लंबे समय तक इस रिश्ते को सभी से छुपाए रखा और केवल सेट पर ही दोनों की मुलाकातें होती थीं। हालांकि जल्द ही हेमा के परिवार वालों को इसकी भनक लग गई। दरअसल एक दिन हेमा दिन भर घर से बाहर रहीं और शाम को वह लौटीं। हेमा की मां जया यह समझ गई थीं कि उनकी बेटी पर कड़ी निगरानी की जरूरत है और इसका एक ही उपाय है कि वह हेमा की शादी करा दें।
3 of 9
हेमा मालिनी की मां के साथ धर्मेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
अब यह तो सभी जानते हैं कि हेमा के प्यार में कई अभिनेता पागल थे। जीतेंद्र और संजीव कुमार तो हेमा की खूबसूरती पर इस कदर फिदा थे कि वह कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार थे। हेमा भी जीतेंद्र को मन ही मन चाहने लगी थीं। हालांकि उन्होंने कभी इसका खुलकर इजहार नहीं किया और दोनों की दोस्ती बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
दूसरी ओर हेमा की मां जया ने अपनी बेटी के भविष्य के लिए कई तरह की योजनाएं बना ली थीं। वह नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी एक शादीशुदा और बच्चों वाले व्यक्ति से शादी करे। इस तरह वह भी हेमा को जीतेंद्र से शादी करने के लिए मनाने लगीं।
विज्ञापन
5 of 9
जीतेंद्र और हेमा मालिनी
- फोटो : फाइल फोटो
हेमा से शादी के बारे में जीतेंद्र ने कहा था कि यह उनकी गलतफहमी थी। उन्होंने कहा, 'मैं हेमा से शादी नहीं करना चाहता था। मैं उससे प्यार नहीं करता हूं। वह मुझसे प्यार नहीं करती है लेकिन हमारा परिवार ऐसा चाहता था और वह एक अच्छी लड़की है।' पहले तो हेमा शादी के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन वह राजी हो गईं। इस शादी की सारी व्यवस्था गुपचुप तरीके से की गई। दोनों परिवारों के सदस्य जल्द से जल्द शादी कराना चाहते थे और वे चेन्नई (तब मद्रास) पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।