{"_id":"602f2275348be73cf675da93","slug":"jp-dutta-daughter-nidhi-dutta-bridal-shower-soni-razdan-and-amrita-singh-attend-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि के ब्राइडल शावर की तस्वीरें आईं सामने, बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि के ब्राइडल शावर की तस्वीरें आईं सामने, बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
निधि दत्ता का ब्राइडल शावर
- फोटो : instagram/bollywoodfocus_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉर्डर और एलओसी कारगिल जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। निधि दत्ता फिल्ममेकर बिनॉय गांधी के साथ सात फेरे लेंगी। उससे पहले उनके ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड से जुड़ी कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं।
2 of 5
निधि दत्ता का ब्राइडल शावर
- फोटो : instagram/bollywoodfocus_
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री रवीना टंडन, अमृता सिंह, सोनी राजदान पार्टी में पहुंचीं। इसके साथ ही निधि की कई दोस्त भी नजर आईं, जिन्होंने ब्राइडल शावर के लिए कपकेक और बेक्ड केक का इंतजाम किया था। तस्वीरों में कमरा रंग बिरंगे गुब्बारों से सजा हुआ दिखा।
3 of 5
निधि दत्ता का ब्राइडल शावर
- फोटो : instagram/bollywoodfocus_
निधि और बिनाय ने अगस्त 2020 में सगाई की थी। उन्होंने बीते साल दिसंबर में शादी का प्लान किया था। बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि शादी की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है। निधि की इंस्टा स्टोरी से पता चलता है कि अब वह दिन दूर नहीं है। बता दें कि निधि भी एक निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेपी दत्ता की बेटी की सगाई में अभिषेक बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना काल की वजह से निधि की सगाई में बहुत कम सितारे पहुंचे थे। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने सगाई में अचानक पहुंचकर सभी को चौंका दिया था। यह इस वजह से भी था क्योंकि वह कुछ ही समय पहले कोरोना से ठीक हुए थे। अभिषेक और जेपी दत्ता का खास रिश्ता रहा है। जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से ही अभिषेक ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
5 of 5
जेपी दत्ता की बेटी की सगाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक इंटरव्यू में निधि ने बिनॉय से मुलाकात पर कहा था कि 'बिनॉय को हमारी कंपनी के लिए एक फिल्म का निर्देशन करना था और मुझे उसमें अभिनय करना था। वह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई, लेकिन हमारी खुशी की शुरुआत वहां से हुई। बिनॉय मेरी मुस्कान का कारण है, मेरा सपोर्ट सिस्टम है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।