आईपीएल 2021 ऑक्शन का हिस्सा बने शाहरुख के बेटे आर्यन, खेसारी लाल यादव ने दी सुसाइड की धमकी, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1985 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम दर्ज करवाने वाली सोनू वालिया आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनू का जन्म 19 फरवरी, 1964 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ किस्से बताने जा रहे हैं। सोनू ने फिल्म खून भरी मांग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनू उस दौर में बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। साल 1988 में आई फिल्म आकर्षण में सोनू वालिया ने काफी बोल्ड सीन दिए।
तीनों खान के चलते बर्बाद हो गया था इस मिस इंडिया का करियर, बी ग्रेड फिल्मों में भी किया काम
फिल्म ‘रूही’ के ट्रेलर ने हिंदी फिल्म दर्शकों में एक बार फिर से सिनेमाघरों में जाने की चाहत जगा दी है। राजकुमार के भोलेपन पर फिदा दर्शकों ने फिल्म ‘रूही’ के ट्रेलर को जबर्दस्त प्यार दिया है और इस प्यार के प्रसार का नतीजा है कि राजकुमार राव को एक और कॉमेडी फिल्म मिल गई है। इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिल्म ‘स्त्री’ के अपने पार्टनर अपारशक्ति खुराना के साथ बनेगी।
डिजिटल पर हिट्स की हैट्रिक के बाद राजकुमार का नया सिक्सर, टीम ‘स्त्री’ के साथ मिली ये नई फिल्म
मुंबई की चर्चित कोठेवाली गंगूबाई काठियावाड़ी के गोद लिए हुए बेटे की तरफ से फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट और लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ दायर मुकदमा मुंबई की एक अदालत ने खारिज कर दिया है। अदालत से गुजारिश की गई थी कि वह इन लोगों को कथित रूप से गंगूबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित फिल्म को बनाने या रिलीज करने पर रोक लगाए।
अदालत ने खारिज की गंगूबाई काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र की अपील, भंसाली की फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक बार फिर संग्राम छिड़ गया है। ये विवाद काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच हुआ है। इस बीच खेसारी लाल यादव ने फेसबुक लाइव कर अपने खिलाफ साजिश रचने वालों को जमकर कोसा है। वहीं, खेसारी लाइव के दौरान भावुक भी हो गए और उनकी आंखें आंसुओं से डबडबा गईं। इस दौरान खेसारी बिना नाम लिए कलाकारों पर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा कि आप जितने भी बड़े अभिनेता हो, अभिनेत्री हो, निर्माता हो या गायक हो, अपना काम करो।
फेसबुक लाइव कर रोए भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, कहा- मुझे भी सुशांत की तरह...