फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर ने अपनी डिलीवरी से पहले दीया मिर्जा और वैभव रेखी को दिया शादी का ये खास तोहफा

Fri, 19 Feb 2021 06:56 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 19 Feb 2021 06:56 AM IST
विज्ञापन
Dia Mirza Vaibhav Rekhi surprise Kareena Kapoor with gift before her delivery
करीना कपूर खान -दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के न्यूलीवेड्स दीया मिर्जा और वैभव रेखी को करीना कपूर खान ने तोहफा भेजा है। मालूम हो कि करीना कपूर खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।  फैंस उनके दूसरे बच्चे के वेलकम को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। करीना कपूर खान ने तोहफे में दीया मिर्जा और वैभव रेखी को एक नोट के साथ एक मैसेज के जरिए शादी की बधाई दी है। 

Dia Mirza Vaibhav Rekhi surprise Kareena Kapoor with gift before her delivery
दीया मिर्जा वैभव रेखी की शादी - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस ने दीया और वैभव को शादी की बधाई देते हुए लिखा कि, 'आपको शादी की बधाई सुंदर कपल दीया और वैभव'।  बता दें कि दीया और वैभव सोमवार यानी 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। इस कपल ने अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की और सभी का आशीर्वाद लिया। दीया और वैभव ने सोशल मीडिया अपनी शादी की फोटोज और वीडियो से सभी का ध्यान खीचा। 

Dia Mirza Vaibhav Rekhi surprise Kareena Kapoor with gift before her delivery
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं करीना कपूर की बात करें तो वो जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उनकी डिलीवरी अब किसी भी समय हो सकती है। इसलिए डिलीवरी से पहले उनकी मां बबीता और बहन करिश्मा कपूर आज उनसे मुलाकात करने उनके घर पहुंची। बता दें कि उनकी डिलावरी डेट 15 फरवरी ही थी। इसलिए कहा जा रहा है कि करीना किसी भी समय दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza Vaibhav Rekhi surprise Kareena Kapoor with gift before her delivery
करिश्मा कपूर, बबीता - फोटो : Social media

सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर गर्भवती हैं और अब वे प्रक्रिया के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी हैं। कहा जा रहा है उन्हें किसी भी समय प्रसव पीड़ा उठ सकती है। इस स्तिथि में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने से पहले उनकी मां और बहन उनका हालचाल लेने पहुंची। इसके बाद सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान को भी देखा गया।

विज्ञापन
Dia Mirza Vaibhav Rekhi surprise Kareena Kapoor with gift before her delivery
करिश्मा कपूर, बबीता - फोटो : Social media

करीना के घर के सामने स्पॉट की गईं बबीता का हाथ बेटी करिश्मा ने थाम रखा था। उनकी सहायता के लिए साथ में एक नर्स भी थी। इस दौरान करिश्मा कपूर ने पैपराजी को हाय भी कहा। वे कैजुअली काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने काले रंग का आउटफिट कैरी किया हुआ था, जिसमें वह और भी आकर्षक लग रह थीं। हालांकि इस दौरान करिश्मा बहन करीना की फिक्र में नजर आईं। उनके चेहरे से यह साफ झलक रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed