फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेसारी लाल यादव: एक जमाने में साइकिल को तरसते थे, आज हैं करोड़ों के मालिक

Fri, 19 Feb 2021 06:29 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 19 Feb 2021 06:29 AM IST
विज्ञापन
Khesari lal Yadav and Kajal Raghwani controversy: unkown facts about the bhojpuri actor
खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्मों की ब्यूटी क्वीन काजल राघवानी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने जुबानी जंग को लेकर सुर्खियों में हैं।  खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारी का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ।




 
Khesari lal Yadav and Kajal Raghwani controversy: unkown facts about the bhojpuri actor
खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव बीते साल खत्म हुए बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आए थे। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 'साजन चले ससुराल' से की थी। इस फिल्म के लिए खेसारी को 11 हजार रुपए मिले थे।



 
Khesari lal Yadav and Kajal Raghwani controversy: unkown facts about the bhojpuri actor
खेसारी लाल यादव - फोटो : Instagram

11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टिंग और सिंगिग में करियर बनाने से पहले वह क्या करते थे। एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं। खेसारी ने एक्टिंग शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है। खेसारी उनसे बहुत प्यार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari lal Yadav and Kajal Raghwani controversy: unkown facts about the bhojpuri actor
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
खेसारी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कहा था कि शादी के लिए भी उनके पास पैसे नहीं थे। उनके ससुर ने बेटी की शादी के लिए अपनी भैंसे तक बेच दी थी। चंदा से शादी के बाद खेसारी की किस्मत बदल गई। खेसारी लाल यादव के दो बच्चे हैं। आज खेसारी के पास वो सबकुछ है जिसके लिए कभी वो तरसते थे। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह ना सिर्फ एक ऐक्टर बल्कि एक बेहतर सिंगर और डांसर भी हैं।
विज्ञापन
Khesari lal Yadav and Kajal Raghwani controversy: unkown facts about the bhojpuri actor
खेसारी लाल यादव - फोटो : file photo

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दोनों एक-दूसरे को कभी इंटरव्यू तो कभी वीडियो शेयर कर भला-बुरा कहते दिखाई दे रहे हैं। खेसारी के आरोपों के बाद काजल राघवानी ने जवाब दिया और फिर खेसारी ने उसका पलटवार भी किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed