फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवीना टंडन ने पिता रवि टंडन के जन्मदिन पर साझा कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखा दिल को छू लेने वाला ये पोस्ट

Fri, 19 Feb 2021 05:14 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 19 Feb 2021 05:14 AM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon's posts Priceless Photos With Ravi Tandon and writes a beautiful caption On His Birthday
रवीना टंडन ने दी पिता को जन्मदिन की बधाई - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री  अक्सर अपनी स्टनिंग सेल्फी, थ्रोबैक फोटोज और वेकेशन पर ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर साझा की। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह अपने पिता रवि टंडन के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रवीना ने पापा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'मेरा पहला प्यार, मेरे हीरो, मेरे इंस्पिरेशन...हैप्पी बर्थडे पापा..बहुत से अमेजिंग साल जिंदगी के...'

Raveena Tandon's posts Priceless Photos With Ravi Tandon and writes a beautiful caption On His Birthday
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

दरअसल, एक्ट्रेस ने 17 फरवरी 2021 को अपने पिता रवि टंडन को कुछ पुरानी फोटोज शेयर करके उनके जन्मदिन की बधाई दी। इनमें से कुछ फोटोज रवीना के बचपन की हैं, जिनमें वो अपने पापा की गोद में काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं, एक तस्वीर लेटेस्ट की है, जिसमें दोनों पिता-बेटी मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

Raveena Tandon's posts Priceless Photos With Ravi Tandon and writes a beautiful caption On His Birthday
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक हार्ट, केक और कई सारे इमोजी भी बनाये हैं। इससे पहले बीते साल दिसंबर में रवीना ने कुछ परिवार की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के पिता रवि टंडन, मां वीना टंडन, बेटी राशा थडानी, बेटा रणबीर थडानी व अन्य फैमिली मेंबर्स नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, 'संडे इसलिए ही बने होते हैं। मेरा घर और मेरी फैमिली। होमस्वीटहोम 2 महीनों बाद घर पर'। इसके साथ ही रवीना ने कई सारे हार्ट और किस के इमोजी भी बनाये थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon's posts Priceless Photos With Ravi Tandon and writes a beautiful caption On His Birthday
रवीना टंडन

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई हुई है। लेकिन अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वालीं रवीना टंडन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।  90 के दशक में रवीना ने एक से एक बेहतरीन फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं।  रवीना ने अपने करियर में अक्षय कुमार, गोविंदा, अजय देवगन, सुनील शेट्टी जैसे एक्टर्स के साथ कई फिल्में की हैं।  

विज्ञापन
Raveena Tandon's posts Priceless Photos With Ravi Tandon and writes a beautiful caption On His Birthday
रवीना टंडन

बता दें कि रवीना टंडन ने साल 2004 में बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही 2005 में रवीना ने बेटी राशा को जन्म दिया और साल 2008 में उन्होंने बेटे रणबीर वर्धन का स्वागत किया था। रवीना टंडन ने महज 21 साल की उम्र में दो लड़कियों को गोद लिया था। शादी के बाद भी रवीना ने अपनी गोद ली हुई बेटियों की पूरी जिम्मेदारी निभाई थी। रवीना ने पूजा को अच्छी परवरिश और शिक्षा दी, जिसकी वजह से आज वह इवेंट डिजाइनर हैं, तो वहीं छाया एक एयर होस्टेस हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed