इन दिनों सोशल मीडिया पर 'पॉवरी हो रही है' ट्रेंड खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 'पॉवरी' मीम में भाग लिया है। दीपिका पादुकोण ने खुद की बचपन की फोटो के साथ 'पॉवरी हो रही है' मीम साझा किया। दीपिका पादुकोण ने खुद की बचपन की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह हम हैं, यह हमारा घोड़ा है और ये हमारी पॉवरी हो रही है'।
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर साझा किया खुद पर बना मीम, लिखा-'ये हमारी पॉवरी हो रही है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मीम में दीपिका पादुकोण एक घोड़े पर बैठी हुई हैं। किसी ने इस फोटो को पॉवरी मीम के आधार पर एडिट किया है। दीपिका पादुकोण मीम शेयर करने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है, 'यह किसने बनाया है?' इससे पहले शाहिद कपूर ने वीडियो को ट्विस्ट देते हुए एक अलग अंदाज में फैंस का मनोरंजन किया था। वीडियो साझा करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, ”फेकर्स, फेकू का फेक कर रहे हैं। ठीक शब्दों को कभी कहा नहीं जा सकता।” वीडियो में शाहिद काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। इनके साथ कुछ क्रू मेंबर्स भी हैं जो वीडियो में मजे करते नजर आ रहे हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपनी दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पहले अपनी कार दिखाती है फिर अपने दोस्तों को दिखाती है और कहती है, 'ये हमारी कार है...ये हम हैं और ये हमारी पॉवरी हो रही है'। दरअसल इस वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह है लड़की के पार्टी को 'पॉवरी' कहने का अंदाज,जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा वह शकुन बत्रा की फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी दिखेंगी। खबरों की मानें तो दीपिका शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं।