फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसी है अनुराग कश्यप की बेटी आलिया और खुशी कपूर की दोस्ती, विदेश में देखकर एक-दूसरे के गले से लिपटीं

Sat, 13 Mar 2021 01:53 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 13 Mar 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap daughter aaliyah kashyap shared youtube video when she met khushi kapoor in us
आलिया कश्यप, खुशी कपूर - फोटो : Youtube

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर हेट कमेंट्स और मिल रही भद्दी धमकियों के कारण वे चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने अपना दर्द अपने यूट्यूब चैनल के जरिए एक वीडियो शेयर कर बताया था। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से कल्कि केकलां और खुशी कपूर जैसे दोस्ते उनके सपोर्ट में सामने आए थे।

anurag kashyap daughter aaliyah kashyap shared youtube video when she met khushi kapoor in us
आलिया कश्यप, खुशी कपूर - फोटो : Youtube

अब आलिया ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी करीबी दोस्त खुशी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। आलिया ने करीब एक साल बाद अपनी चहीती दोस्त से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना ना रहा।

anurag kashyap daughter aaliyah kashyap shared youtube video when she met khushi kapoor in us
दोस्तों संग आलिया कश्यप - फोटो : Youtube

बेस्ट फ्रेंड आलिया और बोनी कपूर व दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर का मिलना काफी खास रहा। अनुराग कश्यप की बेटी का उत्साह देखकर साफ पता चल रहा है कि इतने दिनों के बाद एक-दूसरे को देखकर वे कितनी खुश हैं। वीडियो की शुरुआत में आलिया दर्शकों को बता रही हैं कि वे यूएस में खुशी से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैंं और बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap daughter aaliyah kashyap shared youtube video when she met khushi kapoor in us
दोस्तों संग खुशी कपूर - फोटो : Youtube

इसके बाद वे बताती हैं कि खुशी को एयरपोर्ट से लेने जा रही हैं, जो थोड़ी ही देर पहले पहुंची हैं। इसके बाद सभी साथ में लंच और मस्ती करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचते ही खुशी भी कैमरे में दिखाई देती हैं। विदेश में दोनों एक दूसरे को देखकर इतनी खुश होती हैं कि गले लगा लेती हैं। वीडियो देखकर पता लगाया जा सकता है कि इनके बीच कितनी गहरी बॉन्डिंग है।

विज्ञापन
anurag kashyap daughter aaliyah kashyap shared youtube video when she met khushi kapoor in us
खुशी कपूर - फोटो : Youtube

बता दें कि आलिया और खुशी की दोस्ती कई बार सुर्खियों में रहती है। इंस्टाग्राम पर भी ये एक दूसरे के पोस्ट पर खूब लाइक और कमेंट करती रहती हैं। फोटोज की तारीफें करते दोनों को कई बार देखा गया है। जब खुशी यूएस पहुंची तो आलिया ने एक फोटो शेयर की, जिसका कैप्शन बड़ा दिलचस्प था। उन्होंने लिखा ‘मेरी पत्नी यहां है’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed