फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या अली गोनी के भाई को डेट कर रहीं ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान? इस वजह से हो रही चर्चा

Sat, 13 Mar 2021 01:08 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 13 Mar 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
Hrithik roshan ex wife sussanne khan dating aly goni brother arslan goni here details
अली गोनी, अर्सलान गोनी, सुजैन खान - फोटो : instagram/arslangoni

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच कुछ साल पहले तलाक हो गया था। हालांकि उसके बाद भी दोनों के रिश्ते अच्छे हैं। सुजैन अक्सर ऋतिक के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं और दोनों मिलकर बच्चों का ख्याल रखते हैं। खबरें तो यहां तक थीं कि ऋतिक और सुजैन फिर से एक हो सकते हैं लेकिन अब गॉसिप के गलियारों में कुछ और ही चर्चा है।

Hrithik roshan ex wife sussanne khan dating aly goni brother arslan goni here details
अर्सलान गोनी, सुजैन खान - फोटो : instagram/arslangoni

दरअसल सुजैन खान के रिलेशनशिप की चर्चा बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ है। एक वेबसाइट के मुताबिक सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। एक सूत्र ने बताया है कि पिछले छह महीने से भी ज्यादा समय से सुजैन और अर्सलान एक दूसरे को जानते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arslan Goni (@arslangoni)

Hrithik roshan ex wife sussanne khan dating aly goni brother arslan goni here details
सुजैन खान, अर्सलान गोनी - फोटो : instagram/arslangoni

सुजैन और अर्सलान की मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुए थी जो टीवी की दुनिया से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच नजदीकियां कुछ वक्त पहले बढ़ी हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने कुछ नहीं कहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बॉडी लैग्वेंज से साफ है कि उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती से कहीं ज्यादा है।

View this post on Instagram

A post shared by Arslan Goni (@arslangoni)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik roshan ex wife sussanne khan dating aly goni brother arslan goni here details
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

अर्सलान और सुजैन टीवी इंडस्ट्री के कॉमन दोस्तों के साथ हैंगआउट करते हैं। दोनों कई बार साथ में घूमते हुए नजर आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2017 में अर्सलान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं सुजैन एक जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं।

विज्ञापन
Hrithik roshan ex wife sussanne khan dating aly goni brother arslan goni here details
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने तलाक ले लिया था। दोनों ने साल 2000 में शादी की थी। तलाक के बाद भी दोनों मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। ऋतिक के हर मुश्किल घड़ी में सुजैन उनके साथ खड़ी नजर आईं। लॉकडाउन के दौरान भी सुजैन लंबे समय तक ऋतिक के परिवार के साथ ही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed