टेलीविजन के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक अभिनेत्री काफी चर्चा में आ गई हैं। रोशन भाभी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि, इसे देखकर कुछ फैंस को गलतफहमी भी हो गई और लोग उन्हें बधाई देने लगे हैं।
क्या प्रेग्नेंट हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'रोशन भाभी'? बेबी बंप की तस्वीरें देख फैंस भी हुए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनिफर मिस्त्री ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई फोटोज शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के देखकर उनके फैंस दंग रह गए हैं। दरअसल, ये फोटोज थ्रोबैक हैं, जब वो गर्भवती थीं। इनको देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और अभिनेत्री को बधाई संदेश भेजने लगे हैं।
जेनिफर मिस्त्री ने फोटोज शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा ‘गुरुवार थ्रोबैक…इन तस्वीरों को देखकर गुजरी हुईं सुखद यादें ताजा हो गईं जब मैं 2013 में गर्भवती थी। जब मैं प्रेगनेंट थी तब मैंने ये तस्वीरें कभी साझा नहीं कीं इसलिए सोचा कि अब शेयर कर दूं’। इसके आगे उन्होंने लिखा कि ‘हे भगवान, मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि मैंने यमी मम्मी टमी वाला वजन कैसे घटाया’।
A post shared by Jennifer Mistry Bansiwal🧚♀️♾ (@jennifer_mistry_bansiwal)
जेनिफर की इन फोटोज को देखकर कुछ फैंस उन्हें वर्तमान में गर्भवती समझ बैठे और जमकर बधाइयां देने लगे। कैप्शन ना पढ़ने की वजह से उन्हें गलतफहमी हो गई थी। अभिनेत्री ताजा समय में सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं और आए-दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस संग जुड़ी रहती हैं। इन तस्वीरों के अलावा उन्होंने और भी कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनकी शादी की फोटोज भी शामिल हैं।
बता दें कि जेनिफर मिस्त्री बन्सीवाल मूल रूप से बंगाली अभिनेत्री हैं। साल 2018 में उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में कदम रखा था। इसके अलावा वह ‘हल्ला बोल’ और ‘एयरलिफ्ट’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।