{"_id":"604c53d08ebc3ee65001c540","slug":"roohi-day-2-box-office-collection-janhvi-kapoor-rajkummar-rao-varun-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रूही: बॉक्स ऑफिस पर चला जान्हवी और राजकुमार का जादू, दूसरे दिन हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रूही: बॉक्स ऑफिस पर चला जान्हवी और राजकुमार का जादू, दूसरे दिन हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रूही फिल्म का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस गुरुवार यानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म रूही रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म ने अनुमान से अधिक कलेक्शन किया। इस साल की पहली बड़ी हिंदी फिल्म ‘रूही’ ने रिलीज के पहले दिन ‘टेनेट’ और ‘वंडर वूमन 84’ के भारतीय कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। अब दूसरे दिन भी जान्हवी और राजकुमार का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।
2 of 5
रूही फिल्म का एक दृश्य
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म रूही के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। पहले दिन फिल्म ने केवल भारत में 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं दूसरे दिन रूही ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक 5.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन ऐसे समय पर आया है जब अधिकतर जनता कोरोना के डर से थियेटर जाने से कतरा रही है। महाराष्ट्र में ये संक्रमण दोबारा फैल रहा है। कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है।
3 of 5
रूही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की बढ़ती ब्रांड वैल्यू का सीधा फायदा निर्माता दिनेश विजन की फिल्म ‘रूही’ (Roohi Box Office Collection) को मिलता दिखाई दे रहा है। महाशिवरात्रि के अवकाश का लाभ लेने के लिए फिल्म ‘रूही’ के निर्माताओं इसे पूरे देश में गुरुवार को रिलीज किया था। फिल्म करीब दो हजार स्क्रीन्स पर पूरे देश में रिलीज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रूही
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओपनिंग डे पर 'रूही' के मिले रिस्पॉन्स से इंडस्ट्री में भी खुशी है। अब दूसरे दिन का कलेक्शन उनकी खुशी दोगुनी कर सकता है। ये आने वाले दिनों में रिलीज होने जा रही हिंदी फिल्मों के लिए एक अच्छा संकेत साबित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले रिलीज हुई कुछ फिल्में जैसे क्योंकि सूरज पे मंगल भारी, टेनेट और वंडर वुमन 84 जैसी फिल्मों ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था।
विज्ञापन
5 of 5
रूही फिल्म के एक दृश्य में वरुण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रूही फिल्म में जान्हवी कपूर और राज कुमार राव के अलावा वरुण शर्मा भी अहम किरदार में हैं। वरुण का एक अलग फैन बेस है और इसका फायदा भी रूही फिल्म में देेखने को मिल रहा है। फिल्म रूही की कहानी दो आदमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अफ्ज़ा नाम की एक भयावह रूह से दुल्हन को बचाने में लगे हैं। रूही के अंदर अफजा का साया है। जो अपने हनीमून पर नवविवाहित दुल्हनों का अपहरण करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।