फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार संग फोटो शेयर कर फैंस को दिया खास संदेश, तलाक से बचने की बताई तरकीब

Sat, 13 Mar 2021 11:47 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 13 Mar 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
twinkle Khanna shared photo with husband akshay kumar on instagram revealed how to fewer divorce
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : Insatagram- @twinklerkhanna

बॉलीवुड में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी पावर कपल मानी जाती है। भले ही ट्विंकल ने फिल्मी पर्दे को दरकिनार कर दिया हो, लेकिन वे अपने लेखन और सेंस ऑफ ह्यूमर वाले टैलेंट के दम पर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। ट्विंकल खन्ना राजनीतिक मामलों में अधिक तो नहीं लेकिन कभी गंभीर टिप्पणी भी करती सुनी जाती हैं।

twinkle Khanna shared photo with husband akshay kumar on instagram revealed how to fewer divorce
ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार - फोटो : Insatagram- @twinklerkhanna

कई सालों तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वालीं ट्विंकल खन्ना अपने खुले विचारों के लिए भी जानी जाती हैं। साथ ही कई बार वे लोगों को जीवन से जुड़े कुछ जरूरी संदेश भी देती हैं। इसी प्रकार उन्होंने अब बताया है कि तलाक से कैसे बचा जा सकता है। इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। ये फोटोज उनके वैकेशन की हैं, जहां वे समंदर किनारे और एक बोट पर नजर आ रही हैं। उनके साथ बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता और पति अक्षय कुमार भी मौजूद हैं।

twinkle Khanna shared photo with husband akshay kumar on instagram revealed how to fewer divorce
twinkle khanna and akshay kumar - फोटो : Social Media

ट्विंकल खन्ना द्वारा शेयर की गईं इन दो तस्वीरों में पति अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। अक्षय का ट्विंकल के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं हैं। अक्सर वे इसका नजराना पेश करते रहते हैं। साथ ही फैंस दोनों के बीच की अठखेलियां भी देख चुके हैं। दोनों ने 17 जनवरी 2001 में शादी की थी। तब से आज तक साथ ही हैं और शायद कभी ऐसा मौका आया होगा, जब किसी ने इनके बीच मनमुटाव या किसी विवाद की खबरें सुनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
twinkle Khanna shared photo with husband akshay kumar on instagram revealed how to fewer divorce
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अभिनेता और अपने पति अक्षय के साथ दिख रही हैं। पहली तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देख रही हैं और दोनों ही प्यारी सी स्माइल दे रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में ट्विंकल अक्षय की गोद में बैठकर उनके साथ अठखेली कर कर रही हैं। उन्होंने अक्षय की नाक जोर से दबा रखी है। अक्षय इसे छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

विज्ञापन
twinkle Khanna shared photo with husband akshay kumar on instagram revealed how to fewer divorce
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : Insatagram- @twinklerkhanna

इसके जरिए ट्विंकल ने एक प्यारा सा संदेश दिया है। उन्होंने लिखा ‘कपल इंस्टाग्राम पर और फिर असलियत में। अगर हम सच में एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराएं जैसा कि हम तब कर रहे हैं जब किसी ने सामने कैमरा रख कर दिया है, तो तलाक को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने स्माइली वाला इमोजी भी लगाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed