फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anurag kashyap daughter aaliyah share first picture of her father after post angioplasty

Anurag Kashyap: एंजियोप्लास्टी के बाद आलिया ने साझा की पिता की पहली तस्वीर, बदल गया पूरा लुक

Sun, 30 May 2021 11:46 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 30 May 2021 11:46 AM IST
सार

  • एंजियोप्लास्टी के बाद अनुराग कश्यप की पहली तस्वीर आई सामने
  • बदले बदले नजर आए फिल्ममेकर अनुराग
  • बेटी आलिया कश्यप ने साझा की तस्वीर

विज्ञापन
anurag kashyap daughter aaliyah share first picture of her father after post angioplasty
अनुराग कश्यप, आलिया कश्यप - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में है। कुछ दिनों पहले अनुराग कश्यप को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां जांच के बाद पाया गया कि उनके दिल में कुछ ब्लॉकेज हैं। इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। इस सर्जरी के बाद अनुराग पहले से बेहतर हैं। उन्हें डॉक्टर ने अभी कुछ वक्त तक आराम करने को कहा है। वहीं सर्जरी के बाद उनकी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।

विज्ञापन


दरअसल अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने पिता का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में अनुराग बिल्कुल अलग और बदले हुए नजर आ रहे हैं। उनके बाल गायब दिख रहे हैं। आलिया द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में अनुराग ने नीली टी शर्ट पहनी है और गले में मास्क लटक रहा है। हालांकि उनके चेहरे पर मुस्कान है जो उनके फैंस को अच्छी लग रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)



जानकारी के अनुसार अनुराग की एंजियोप्लास्टी हो गई है और अब वो ठीक हो रहे हैं। फैंस भी उनके जल्द से जल्द पूरी तरह से स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। वहीं उनके इस नए लुक पर फैंस तमाम तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें उनके करियर की तो अनुराग ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'देव डी', 'दैट गर्ल इन यलो बूट्स', 'मुक्काबाज', 'मनमर्जियां' जैसी फिल्में बनाई हैं। वो तापसी पन्नू को लेकर फिल्म 'दोबारा' का निर्माण कर रहे हैं।

बता दें कि अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा'  की शूटिंग आयकर विभाग का छापा पड़ने के चलते रोक दी गई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभा रही हैं। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू करते हुए सेट की एक तस्वीर साझा की थी और इंस्टाग्राम पर लिखा था कि, 'हम 'दोबारा' को दोबारा शुरू कर रहे है, बेहद प्यार से हमसे नफरत करने वालों के लिए....'।इस फिल्म से पहले वो तापसी को लेकर दो फिल्में बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed