अनुराग कश्यप ने जानबूझ कर फैलाई थी ये झूठी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन आज उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि ऐसा उन्होंने महज मीडिया वालों को परखने और चुटकी लेने के लिए किया था। उनकी आंखों की एक सामान्य सी जांच हुई है। उनकी कोई भिड़ंत किसी फाइटर से नहीं हुई।
उनके मुताबिक मीडिया ने इस तस्वीर को बिना क्रॉस चेक किए खबर बना दी। अनुराग के मुताबिक उनके द्वारा दी गई तस्वीर के बारे में पहले मीडिया को खूब जांच परख लेना चाहिए था, खूब सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए थी, फिर खबर बनाना चाहिए था।
one Instagram picture of prosthetics test for the eye, with a random line, becomes news without crosschecking. point proven, won the bet
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) August 25, 2015
अनुराग बुरी तरह फ्लाप हो रहे हैं इन दिनों
इन दिनों अनुराग कश्यप की आखिरी रिलीज बॉम्बे वेलवेट के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद नई कहानी पर लगे हुए हैं। हालांकि इसका खुलासा नहीं हुआ कि ये घटना उनके साथ कैसे हुई। पिछले दिनों खबरें आईं थीं कि अगली फिल्म में नए चेहरों को मौका देने वाले हैं जिसकी शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी। खबर है की अनुराग की अगली फिल्म हॉरर होगी और एक बार फिर वह इस प्रोजेक्ट के साथ कुछ नया प्रयोग करेंगे।
बतौर निर्देशक अनुराग कश्यप ने जितनी भी फिल्में बनाई है उनमें ज़्यादातर फिल्मों को समीक्षकों की वाहवाही तो मिली है मगर 'देव डी' और 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' के अलावा अनुराग की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस सफलता नहीं मिल पाई है। अनुराग की पिछली फ़िल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का हश्र बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा रहा। ये फ़िल्म तो न ही बॉक्स ऑफिस पर चली और ना ही समीक्षकों को प्रभावित कर पाई। देखना होगा कि अनुराग अपनी नई फिल्म और नए चेहरों के साथ कितना न्याय कर पाते हैं।