{"_id":"6038e57f8ebc3ee9421c1af0","slug":"anurag-kashyap-s-daughter-aaliyah-kashyap-got-brutally-trolled-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रोलिंग का शिकार हुईं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने का बना लिया था मन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्रोलिंग का शिकार हुईं अनुराग कश्यप की बेटी आलिया, इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने का बना लिया था मन
Fri, 26 Feb 2021 05:41 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 Feb 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
आलिया कश्यप
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने लॉन्जरी में अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद आलिया को लोगों ने जमकर ट्रोल कर दिया। अब इस बारे में आलिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लॉन्जरी में एक फोटो शेयर की थी। इसके बाद संदेशों की बाढ़ आ गई। जिसके चलते उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने का मन बना लिया था। अब इस पर बात करते हुए आलिया ने कहा कि, 'इंस्टाग्राम पर लॉन्जरी में तस्वीरें पोस्ट करने के बाद यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर अभद्र और अपमानजनक कमेंट कर निशाया बनाया।' उन्होंने आगे कहा कि, 'शुरू में उन्होंने इन संदेशों को नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्होंने महसूस किया कि उन्हें अपने अनुभव साझा करने की जरूरत है क्योंकि ऐसे कमेंट बलात्कार जैसी प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हैं।'
विज्ञापन
आलिया ने कहा कि, 'महिलाओं को अपने कपड़ों का ध्यान रखने की नसीहत देने से पहले यह महत्वपूर्ण है कि हमारे समाज में सामान्य हो चुके हिंसक व्यवहार के बारे में अशिक्षित पुरूषों को बताया जाये। यह मेरा शरीर है, मेरा जीवन है और मैं जो करना चाहती हूं मैंने वही चुना।' बता दें कि आलिया कैलिफोर्निया में रहती हैं।
विज्ञापन
खैर, यह पहली बार नहीं है जब आलिया ऐसी टिप्पणियों का निशाना बनी हैं। मई 2019 में उनके फिल्मकार पिता ने कहा था कि सोशल मीडिया के एक यूजर से उनकी बेटी को बलात्कार की धमकी मिली है जिसके बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बता दें कि निर्देशक अनुराग कश्यप तापसी पन्नू अभिनीत अपनी नई थ्रिलर फिल्म ‘दोबारा’ पर काम कर रहे हैं। दिसंबर माह में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'एके वर्सेज एके' में एक्टर अनिल कपूर के साथ नजर आए थे।