अनुराग कश्यप की इस फिल्म को भी मिला ओटीटी का साथ, इस तारीख को होगी रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप की एक और फिल्म 'चोक्ड: पैसा बोलता है' के रिलीज की घोषणा हो गई है। इस फिल्म को भी अनुराग कश्यप की फिल्मों 'बम्फाड़' और 'घूमकेतु' की तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में युवा अभिनेत्री सैयामी खेर और मलयालम अभिनेता रोशन मैथ्यू ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।
अनुराग कश्यप इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहते हैं, 'यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। यह एक मध्यम वर्गीय गृहणी की मजबूत सोच को दर्शाती है। उसे एक रात रसोईघर में अथाह पैसा मिलता है। कहानी में बताया गया है कि यह घटना उसके जीवन को फिर किस तरह प्रभावित करती है। यह कहानी रिश्तों के बारे में है जो सत्य, ताकत और पैसे के बीच में एक अनिश्चित संतुलन बनाती है।'
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सैयामी कहती हैं, 'मेरा किरदार सरिता पिल्लै एक 30 साल की मध्यमवर्गीय महिला है। वह अपने घर में इकलौती कमाने वाली, बहुत व्यस्त और अपनी जिंदगी से निराश है। फिर भी वह अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करती है। एक तरह से सरिता एक ऐसी औरत है जो किसी ना किसी समय दुनिया की हर एक औरत को अपनी जिंदगी से जोड़ती है। '
रोशन मैथ्यू इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। वह कहते हैं कि उनका किरदार एकदम हारा हुआ और थोड़ा संदिग्ध है। वह कहते हैं, 'इन चीजों ने मुझे बहुत उत्साहित कर दिया था। अनुराग सर ने मुझ में इस किरदार के लिए भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उनका बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे खुशी है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा रहा।' ओटीटी पर इस फिल्म का प्रीमियर 5 जून को होगा।
पढ़ें: जान्हवी कपूर के घर तक पहुंचा कोरोना, सहायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुंबई की सोसाइटी में हड़कंप