{"_id":"07578f116e452faf4dcafffdedc05f57","slug":"anurag-kashyap-talks-about-his-film-bombay-velvet-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बांबे वेल्वेट' को लेकर अनुराग कश्यप ने कही एक हैरानी भरी बात ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बांबे वेल्वेट' को लेकर अनुराग कश्यप ने कही एक हैरानी भरी बात
Updated Wed, 20 May 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप की हालिया रिलीज 'बांबे वेल्वेट' को बॉक्स ऑफिस पर भले अच्छी शुरुआत न मिली हो, लेकिन अनुराग को 1960 के दशक के दौर को लेकर फिल्म बनाने का कोई मलाल नहीं है।
विज्ञापन
फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा अभिनीत 'बांबे वेल्वेट' ने अभी तक 10.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
अनुराग ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, "यह बीती बातें भुलाकर आगे बढ़ने का वक्त है। यह एक यात्रा रही है, जैसे 'बांबे वेल्वेट' के साथ एक जिंदगी खत्म हो गई।
विज्ञापन
यह बहुत से लोगों को पसंद नहीं आई। कुछ को अच्छी लगी..लेकिन मेरा फिल्म में पूरा यकीन है।"
उन्होंने लिखा, "मैं इस फिल्म को बनाना चाहता था और मुझे खुशी है कि मुझे यह बनाने को मिली। मुझे खुशी है कि जो लोग इस सफर का हिस्सा रहे, वो इसके साथ खड़े हैं।" अनुराग ने 'बांबे वेल्वेट' से जुड़े सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया।