फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anurag Kashyap undergoes angioplasty after complaining discomfort doctor advised to rest

बॉलीवुड: हार्ट में ब्लॉकेज के बाद अनुराग कश्यप ने करवाई एंजियोप्लास्टी, डॉक्टर्स ने दी आराम करने की सलाह

Thu, 27 May 2021 01:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 27 May 2021 01:27 PM IST
सार

  • अनुराग कश्यप के हार्ट ब्लॉकेज के चलते डॉक्टर ने की एंजियोप्लास्टी
  • सीने में तकलीफ के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती
  • डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह

विज्ञापन
Anurag Kashyap undergoes angioplasty after complaining discomfort doctor advised to rest
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

विस्तार

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को पिछले हफ्ते तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि रविवार को अनुराग कश्यप के सीने में दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में ले जाया गया। खबरों के अनुसार निर्देशक के सीन में दर्द और तकलीफ की जांच हुई तो पता चला कि उनके दिल में ब्लॉकेज है। ऐसे में डॉक्टर्स ने उनके एंजियोप्लास्टी की। इसके बाद  सर्जरी की गई और अब उनकी हालत पहले से अच्छी है। अब उनकी तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने बताया कि अनुराग की तबीयत में सुधार हो रहा है और वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने अभी उन्हें आराम करने के लिए कहा है। कुछ वक्त तक आराम करने के बाद ही वो फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा'  की शूटिंग आयकर विभाग का छापा पड़ने के चलते रोक दी गई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभा रही हैं। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू करते हुए सेट की एक तस्वीर साझा की थी और इंस्टाग्राम पर लिखा था कि, 'हम 'दोबारा' को दोबारा शुरू कर रहे है, बेहद प्यार से हमसे नफरत करने वालों के लिए....'। बता दें कि तापसी अनुराग की फिल्म 'मनमर्जियां' में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed