फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dobaaraa: लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा तापसी पन्नू की 'दोबारा' का जलवा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Tue, 21 Jun 2022 12:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 21 Jun 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap will be seen at the London Indian Film Festival, the event will start with his film 'Dobaaraa'
तापसी पन्नू फिल्म दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया

'पांचों अंगुलियां घी में' इन दिनों ये कहावत बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू पर एकदम सटीक बैठती है। तापसी आजकल खूब चर्चा में हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिट्ठू के जरिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मिताली राज की बायोपिक में नजर आने वाली अभिनेत्री की थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' का 23 जून को लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने जा रहा है। इसकी जानकारी लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। 

Anurag Kashyap will be seen at the London Indian Film Festival, the event will start with his film 'Dobaaraa'
तापसी पन्नू-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म का प्रीमियर 23 जून को फिल्म फेस्टिवल में होगा। उन्होंने इसके जरिए तापसी के लुक को भी साझा किया है। तापसी पन्नू अभिनीत यह फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर व एकता आर कपूर और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित है।  

View this post on Instagram

A post shared by London Indian Film Festival 🎬 (@loveliff)

Anurag Kashyap will be seen at the London Indian Film Festival, the event will start with his film 'Dobaaraa'
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter

'दोबारा' की बात करें तो यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अलग-अलग दशकों में दो लोगों के बीच फंसी एक युवती के बारे में दिखाया गया है। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि दोबारा ओरिओल पाउलो की 2018 की स्पेनिश भाषा की फिल्म "मिराज" का हिंदी रीमेक है। इसमें तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। मिराज में एक 12 वर्षीय लड़के की कहानी को दिखाया गया है जिसकी मौत एक आंधी के दौरान हो जाती है। पच्चीस साल बाद उसी अपार्टमेंट में रहने आई एक महिला ऐसे ही तूफान के दौरान एक टेलीविजन सेट के माध्यम से उस लड़के से जुड़ जाती है। इस बार उसके पास लड़के की जान बचाने का मौका होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap will be seen at the London Indian Film Festival, the event will start with his film 'Dobaaraa'
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

फेस्टिवल में इस फिल्म के अलावा 24 फीचर और 18 शॉर्ट फिल्में भी यूके की अलग-अलग जगहों पर दिखाई जाएंगी। ओपनिंग नाइट स्क्रीनिंग और वर्ल्ड प्रीमियर 23 जून को बीएफआई साउथबैंक में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अनुराग की फिल्म से संबंधित सवाल जवाब भी किए जाएंगे। यह फेस्टिवल 3 जुलाई तक चलेगा, जिसमें लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम और लीड्स में प्रस्तुतियां होंगी। बीएफआई प्लेयर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लघु फिल्मों के चयन की मेजबानी करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed