{"_id":"62b0bc443ddaf02dd01c2f95","slug":"nikita-rawal-looks-utterly-gorgeous-in-her-upcoming-sensational-love-song-shy-shy-dil-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shy Shy Dil: पीले रंग के गाउन में बला की खूबसूरत दिखीं निकिता रावल, जल्द रिलीज होगा 'शाई-शाई लव' गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shy Shy Dil: पीले रंग के गाउन में बला की खूबसूरत दिखीं निकिता रावल, जल्द रिलीज होगा 'शाई-शाई लव' गाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल का 'शाई शाई दिल' गाना रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस गाने में निकिता अपनी खूबसूरत अदाओं का जादू दिखाती नजर आएंगी। हाल ही में इस गाने का वीडियो शूट किया गया जिसमें निकिता का कातिलाना अंदाज देखने को मिला। पीले गाउन में निकिता का यह बोल्ड अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
2 of 4
निकिता रावल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'प्यार में है गहरा विश्वास'
इस गाने के बारे में बात करते हुए निकिता ने कहा, 'मैं प्यार में गहरा विश्वास रखती हूं। मुझे यह पसंद है कि कैसे यह गाना स्लो और शाई प्यार की अवधारणा को बढ़ावा दे रहा है। इन दिनों रोमांस को वह स्थान और समय नहीं दिया जाता है जितना उसे दिया जाना चाहिए। अब लोग पहले की तरह के रोमांस को दोबारा देखना चाहते हैं। उन्होंने इस गाने को क्यों चुना? इस पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने इस गीत को चुना क्योंकि मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि प्यार कामुक, धीमा और पूर्ण होना चाहिए। यह गीत शर्म, संकोच और झिझक की सभी भावनाओं के साथ चलता है जो रिश्ते ही एक प्रारंभिक अवस्था होती है।' निकिता ने आगे बताया कि यह गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा जो सभी को पसंद आएगा।
3 of 4
निकिता रावल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ज्योत्सना ने गाया है गाना
बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो की चर्चा लंबे समय से लोगों के बीच चल रही है। निकिता के फैंस उनके इस नए नंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने की मेकिंग की बात करें तो इसे सायन वी रॉय द्वारा निर्देशित किया गया है। वहीं, यश वडाली ने इसे अपने संगीत से सजाया है। इस खूबसूरत गाने को ज्योत्सना ने अपनी मधुर आवाज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
निकिता रावल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि इस म्यूजिक वीडियो से पहले निकिता कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2007 में उन्होंने 'मिस्टर हॉट मिस्ट कूल' नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह साल 2009 में ब्लैक एंड व्हाइट में भी दिखी थीं। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। उसी साल उनकी 'द हीरो अभिमन्यू' भी रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।