{"_id":"5b83c2bb42c79246675314b1","slug":"anushka-sharma-and-varun-dhawan-film-sui-dhaaga-made-in-india-chaav-laaga-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन-अनुष्का शर्मा अभिनीत 'सुई धागा' का गाना 'चाव लागा' रिलीज, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन-अनुष्का शर्मा अभिनीत 'सुई धागा' का गाना 'चाव लागा' रिलीज, वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' के प्रोमेशन में लगे हुए हैं। फिल्म का बीतो दिनों रिलीज हुआ ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बीच 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' का गाना रिलीज हो गया है। जिसे वरुण और अनुष्का के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
'सुई धागा-मेड इन इंडिया' के इस गाने का नाम 'चाव लागा' है। इस गाने को मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक ने कंपोज किया। वहीं 'चाव लागा' गाने को वरुण ग्रोवर ने लिखा है जबकि पापोन और रोनिका गुप्ता ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। 'चाव लागा' गाने को सुनकर यह जरूर कहा जाता सकता है कि वरुण और अनुष्का के फैंस एक बार इस गाने को सुनने के बाद इसके दीवाने हो जाएंगे। वहीं बात करें 'चाव लागा' गाने के वीडियो की तो इसमें अनुष्का और वरुण धवन की पति-पत्नी की कैमिस्ट्री को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। साथ ही साथ गाने में पति-पत्नी के संघर्ष को भी काफी खूबसूरती से दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बात करें फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इसमें ये दोनों सुपरस्टार गांव के भोले-भाले 'मौजी' और 'ममता' की भूमिका में हैं। जिनका सपना है कि वे अपना नाम दुनिया में बनाएंगे। अनुष्का एक एम्ब्रोइडर की भूमिका में है, जबकि वरुण एक दर्जी की भूमिका निभा रहे हैं। वरुण और अनुष्का पहली बार एक साथ आ रहे है और वे निश्चित रूप से 2018 की बहुप्रतीक्षित ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन गए हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। यह फिल्म अंतर्निहित उद्यमी भावना को सलाम है, जो हमारे स्थानीय कारीगरों व युवाओं के पास है। 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' इस साल गांधी जयंती से ठीक पहले 28 सितंबर को रिलीज होगी।